अमेरिका के लॉस एंजिल्स में लोगों की नजर एक रहस्यमयी जगह पर गई है जहां कबाड़ का इस्तेमाल करके HELP और Trafico जैसे शब्दों के बड़े-बड़े साइन बनाए गए हैं। गूगल मैप पर साफ दिखाई देने वाले ये साइन इतने विशाल हैं कि इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है।
साइन की खोज
ये साइन खाली पड़े मैदान और रेल की पटरियों के किनारे बने हैं, जहां आमतौर पर लोग नहीं जाते। ये साइन अचानक इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं और लोगों में इस बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ रही है कि आखिर ये कौन बना रहा है?
मानव तस्करी का संकेत
एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया कि ये साइन मानव तस्करी की ओर इशारा करते हैं। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ये साइन गूगल मैप पर भी दिखाई देते हैं, जिसके स्क्रीनशॉट इंटरनेट पर शेयर किए गए हैं।
गूगल मैप पर भी दिखाई पड़े साइन
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में गूगल मैप के सेटेलाइट वर्जन में कई जगह पर विशाल HELP साइन दिखाई दे रहे हैं। एक जगह पर Trafico भी लिखा हुआ है। इस साइन का स्क्रीनशॉट आप लेख में ऊपर देख सकते हैं।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस और स्थानीय अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि HELP और Trafico जैसे शब्दों के ये साइन किसने बनाए हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो से पता चलता है कि ये फोटो किसी रेलवे यार्ड या समुद्री बंदरगाह के पास की है।
इमेज में दिखाई दे रहा HELP
ऊपर की इमेज एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें कई जगहों पर कबाड़ का इस्तेमाल करके HELP जैसे शब्द लिखे या बनाए गए हैं। फोटो से पता चलता है कि यह एक रेलवे यार्ड है जहां आमतौर पर बहुत ज्यादा लोग नहीं आते-जाते।
मैप में दिख रहे शब्द
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर 44 सेकंड का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें मैप में रेलवे ट्रैक को फॉलो करके दिखाया गया है। यहां मैप पर HELP और Trafico जैसे शब्द आसानी से देखे जा सकते हैं।
🔥🚨BREAKING NEWS: This disturbing message was spotted on Google Maps in Los Angeles, California, with the words “Help” and “Traffico” written in the debris, surrounded by shipping containers. It has been confirmed that the lot next to this location is a shipping yard which has… pic.twitter.com/swvBnSogXu
— Dom Lucre | Breaker of Narratives (@dom_lucre) January 26, 2025
साहस की मिसाल: मुंबई में 13 मंजिला इमारत से गिरी मासूम को युवक ने बचाया
मिचेल ओवेन के धमाकेदार रिकॉर्ड, 11 छक्के, 6 चौके और 257.14 का स्ट्राइक रेट
महाकुंभ में विदेशी महिला बनी भारतीय की दुल्हन, वीडियो में अनोखी शादी से लोग हुए हैरान
प्रयागराज महाकुंभ: गृह मंत्री ने लगाई पवित्र डुबकी, सीएम योगी भी रहे साथ
BSNL के सस्ते वॉइस-ओनली प्लान ने बढ़ाई Jio-Airtel की चिंता, कम खर्च में ज्यादा वैलिडिटी
बिहार: पद्म पुरस्कार मिलने पर क्या बोले डॉ. हेमंत कुमार और शारदा सिन्हा के बेटे?
IND vs ENG: फिट होने के बाद भी क्यों नहीं खेल रहे मोहम्मद शमी? भारतीय कोच ने अब बताई बड़ी वजह
अमित शाह का कुंभ में पुण्य स्नान, परिवार के साथ गंगा तट पर पूजा
योगी की मस्ती पर शाह की नजर, संगम में बाबा रामदेव को दी टक्कर
भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा T20I: राजकोट मैच के लिए इंग्लैंड ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया