बिहार: पद्म पुरस्कार मिलने पर क्या बोले डॉ. हेमंत कुमार और शारदा सिन्हा के बेटे?
News Image

डॉ. हेमंत कुमार को पद्मश्री मिलने पर प्रतिक्रिया

इस साल बिहार की सात हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें मेडिसिन के क्षेत्र में डॉ. हेमंत कुमार को पद्मश्री मिलेगा। उन्होंने कहा, मैं 35 सालों से नेफ्रोलॉजी विभाग में काम कर रहा हूं। अपने कार्यकाल में मैंने मरीजों की निस्वार्थ सेवा की है। सरकार ने हमारे इस काम को सम्मानित किया है। मैं भारत सरकार और बिहार सरकार का धन्यवाद करता हूं।

शारदा सिन्हा के बेटे ने दी प्रतिक्रिया

दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण दिए जाने पर उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने कहा, यह बिहार के लिए गर्व की बात है। लोक संगीत के क्षेत्र में तीनों सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करना बिहार के इतिहास में मील का पत्थर है। यह केवल शारदा सिन्हा का नहीं बल्कि पूरी लोक संस्कृति का सम्मान है। उन्होंने कहा, मुझे केंद्र सरकार का धन्यवाद करता हूं। इससे लोकगीत के क्षेत्र में आने वाले लोगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि शारदा सिन्हा को पहले 1991 में पद्मश्री और 2018 में पद्म भूषण मिला था, लेकिन 2018 के बाद अब उन्हें 2024 का पद्म विभूषण देकर न्याय किया गया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हमारी बेइज्जती मत करो : वेस्टइंडीज से 35 साल बाद घर में हारने पर भड़के पाकिस्तानी कप्तान

Story 1

मौत का LIVE वीडियो! मालगाड़ी की चपेट में आई छात्रा, मचा हड़कंप

Story 1

राहुल गांधी के बयान ने छेड़ी राजपरिवारों पर बहस

Story 1

# अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने वीकेंड में भरी ऊंची उड़ान, कमाई 100 करोड़ के पास

Story 1

फरेरा का शानदार कैच, बाउंड्री पर एक हाथ से लपकी गेंद

Story 1

महाकुंभ 2025: महाकुंभ दुनिया का सबसे बड़ा मैनेजमेंट केस स्टडी , बोले गौतम अडाणी

Story 1

नारायण मिल जाएगा... स्कूली बच्चे से बंदर छीनने लगा पानी की बोतल, मां ने आकर किया ऐसा काम; चौंधिया जाएंगी आंखें

Story 1

एक हाथ से बाउंड्री पर पकड़ा शानदार कैच, टी20 लीग में हुआ कारनामा

Story 1

हिमालय में तपस्या: बर्फ से ढके पहाड़ों पर ध्यान करते साधु का वीडियो वायरल

Story 1

अंग्रेजी में पैसे बर्बाद! पिता को बेटी की अंग्रेजी पढ़कर हुआ आश्चर्य