जवान ने मांगी सेल्फी, विराट ने किया इनकार
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक आर्मी जवान के साथ बदतमीजी करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि विराट कार से उतरते हैं और कुछ दूर चलने के बाद एक जवान उनसे सेल्फी मांगता है, लेकिन विराट हाथ के इशारे से मना कर देते हैं।
फैंस ने किया विरोध
इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस भड़क गए हैं। उनका कहना है कि जब जवान देश की रक्षा के लिए अपनी जान लगाते हैं, तो एक सेल्फी के लिए विराट मना नहीं कर सकते। फैंस ने कहा कि विराट को रोहित शर्मा से सीखना चाहिए, जो हमेशा आर्मी जवानों के साथ खुशी से सेल्फी लेते हैं।
रोहित की तस्वीर भी वायरल
विराट के इस वीडियो के साथ ही रोहित शर्मा की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वह एक आर्मी ऑफिसर के साथ दिख रहे हैं। यह तस्वीर ब्रांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के बाहर की है।
विराट को मिल रहा ब्रेक
विराट कोहली इन दिनों ब्रेक पर हैं। वह रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए दिख सकते हैं। फैंस का मानना है कि विराट को इतना घमंड नहीं करना चाहिए कि वह आर्मी जवानों को सेल्फी देने से मना करें।
विराट कोहली को इतना घमंड नहीं करना चाहिए, आर्मी रक्षा करती है ,
— sunilpathak (@sunilpathakram) January 21, 2025
आप सिर्फ क्रिकेट खेलते हो| pic.twitter.com/fHWAESoTKt
क्या पाकिस्तान पर भी परमाणु बम बरसाएगा इजराइल? नेतन्याहू के पुराने बयान से दहशत!
नेतन्याहू की चेतावनी: ईरान के परमाणु बम होते तो क्या होता?
ईरान का यूरेनियम 90 मीटर गहराई में सुरक्षित, इजरायल बेबस क्यों?
इजरायल-ईरान युद्ध में चीन और पुतिन की एंट्री! क्या तीसरा विश्व युद्ध होने वाला है?
ओवैसी का बड़ा बयान: भारत को चीन और पाकिस्तान से खतरा!
साइप्रस में PM मोदी का अनोखा स्वागत: पैर छूने पर प्रधानमंत्री की हैरान कर देने वाली प्रतिक्रिया
क्या तीसरे दिन ही खत्म हो गया भारत का टेस्ट मैच?
लाइसेंसी हथियार: कौन, कब और कहां कर सकता है इस्तेमाल? पूर्व DGP ने बताया
जनगणना अधिसूचना पर कांग्रेस का सवाल: खोदा पहाड़, निकली चुहिया जैसा!
अचानक बरसने लगे बम! लाइव बुलेटिन बना कब्रगाह, इजराइल ने ईरान के न्यूज़रूम पर बरसाए बम