इजरायल-ईरान युद्ध में चीन और पुतिन की एंट्री! क्या तीसरा विश्व युद्ध होने वाला है?
News Image

इजरायल-ईरान के बीच जारी तनाव के बीच चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की एंट्री हो गई है। चीन के हस्तक्षेप से अटकलों का बाजार गर्म है, और सवाल उठ रहा है कि क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ रही है।

ईरान में चीनी विमानों की लैंडिंग हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीनी विमान ईरान जाते समय अपने ट्रांसपॉन्डर बंद कर रहे थे ताकि वे राडार की पकड़ में न आ सकें। संदेह है कि ये विमान तेहरान में हथियारों का जखीरा लेकर उतरे हैं, जिससे चीन ईरान की मदद कर रहा है।

चीन का इस युद्ध में शामिल होना सीधे तौर पर अमेरिका को चुनौती है। अगर चीन युद्ध में कूदता है, तो अमेरिका और चीन एक-दूसरे के आमने-सामने आ सकते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी है कि इजरायल पर हुए हमलों में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं है। अगर ईरान ने अमेरिका पर किसी भी तरह से हमला किया, तो अमेरिका पूरी ताकत से जवाब देगा, जो पहले कभी नहीं देखा गया होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी आर्म्ड फोर्सेस की पूरी शक्ति ईरान पर टूट पड़ेगी।

चीन इस युद्ध को ईरान की संप्रभुता पर हमला बता रहा है। रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने ट्रंप को कॉल करके युद्ध रोकने की अपील की है। रशियन राजदूत किरिल दमित्रेव ने भी कहा है कि मॉस्को जंग को रोकने में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकता है।

ट्रंप की धमकी के तुरंत बाद चीनी विमान का ट्रांसपॉन्डर बंद करके तेहरान में लैंड करना किसी सीक्रेट ऑपरेशन की ओर इशारा करता है।

इजरायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों, तेल अड्डों और मिलिट्री इस्टैब्लिशमेंट पर मिसाइलें और ड्रोन बरसा कर तबाही मचाई है, तो ईरान ने भी हाइपरसोनिक मिसाइल से इजरायल के आयरन डोम और डेविड स्लिंग जैसे दुनिया के सबसे मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम को भेद कर तेल अवीव में आग बरसाई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि रूस और चीन की मदद के बिना ईरान इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम को भेदने में कामयाब नहीं हो सकता था। ईरानी मिसाइलों में इतनी उन्नत क्षमता नहीं है, और उनके पास ऐसे हाईटेक हथियार बड़ी तादाद में नहीं हैं।

रूस और चीन के S-400, लेजर हथियार और साइबर वॉर दक्षता ईरान को इजरायल से भिड़ने में सक्षम बनाते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

निकोसिया में दिखा भारतीय संस्कार: महिला ने छुए पीएम मोदी के पैर, हर भारतीय हुआ भावुक

Story 1

इज़राइल का ईरान पर बड़ा हमला, मिसाइल लांचर सैनिकों को बम से उड़ाया

Story 1

आग का गोला बना विमान, बीच से निकले विश्वास , चमत्कारिक वीडियो वायरल

Story 1

पाकिस्तान के दोस्त तुर्किए को सबक: साइप्रस में मोदी की अचानक दिलचस्पी क्यों?

Story 1

बिहार: टायर फटने से पिकअप पलटी, 5 की मौत, कई घायल

Story 1

अचानक बरसने लगे बम! लाइव बुलेटिन बना कब्रगाह, इजराइल ने ईरान के न्यूज़रूम पर बरसाए बम

Story 1

पंजाबी इन्फ्लुएंसर कमल कौर की हत्या पर मीका सिंह का फूटा गुस्सा, सिख नेता को खुली चुनौती!

Story 1

ईरान पर इजरायली कहर: 72 घंटे में 406 मौतें, शीर्ष सैन्य नेतृत्व खत्म, परमाणु कार्यक्रम को भारी क्षति

Story 1

क्या योगी आदित्यनाथ की जगह लेंगे केशव प्रसाद मौर्य? अमित शाह के मित्र वाले संदेश ने यूपी में मचाई सियासी हलचल!

Story 1

राजा रघुवंशी हत्याकांड: हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद, बड़े भाई ने सोनम के परिवार के नार्को टेस्ट की मांग की