9 year ago
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने दावा किया है कि चंद्रयान-2 मिशन दुनिया के अब तक के सभी अभियानों से भिन्न होगा। इसके तहत चांद के ध्रुवीय क्षेत्र को खंगाला जाएगा, जहां से चंद्रमा पर पानी और हीलियम गैस की मौजूदगी के बारे में नए तथ्यों के सामने आने की संभावना है। पिछले 45 सालों में जितने भी मिशन चांद पर गए हैं, उनमें से ध्रुवीय क्षेत्र में अधिक ऊंचाई पर किसी भी देश का अभियान नहीं पहुंच पाया है।
पूरी खबर पड़ें
प्रतिक्रिया दीजिए