बिगबॉस में एक और पोर्न स्टार की एंट्री , सनी के बाद अब मिया खलीफा :-
News Image

टीवी शो बिगबॉस तो जैसे पोर्न स्टार्स को माइग्रेट कराने का अड्डा बनता जा रहा है | हाल ही में सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि पोर्न स्टार सनी लेओन के बिगबॉस सीजन 5 में आने के बाद अब शो के संचालकों ने सीजन 9 में विवादित पोर्न नायिका मिया खलीफा को शो में बुलाने की योजना बनाई है| ज्ञात हो कि सनी लेओन के बिगबॉस में आने पर उठे विवाद ने शो को काफी पब्लिसिटी दिलाई थी | इसी पब्लिसिटी स्टंट को दोहराते हुए शो के मालिकों ने फिर से ये पैंतरा आजमाया है | मगर इस बार उनकी योजना का केंद्र बनेगी विवादित पोर्न स्टार मिया खलीफा |

कौन है मिया खलीफा?

22 वर्षीय मिया खलीफा एक नवोदित पोर्न स्टार है जिसने हाल ही में पेंटहाउस की लीडिंग गर्ल होने का खिताब जीता है, खलीफा मूलतः बेरूत, लेबनान की निवासी है जो सात साल की उम्र में अमेरिका चली आई थी, जहां 18 साल की उम्र में इसने एक अमरीकी मूल के लड़के से शादी कर ली | अक्टूबर 2014 में पोर्न की दुनिया में कदम रखने वाली मिया खलीफ़ा बहुत जल्दी शीर्ष तक पहुंची है, सिर्फ यही नहीं विवादों को जानबूझ कर अपनी तरफ खींचने में ये सिद्ध हस्त है, एक वीडियो में हिज़ाब पहन कर शूट करवाने के कारण ये मुस्लिम संगठनों के निशाने पर आ चुकी है, यही नहीं कुछ देशों के मुस्लिम मंचों ने उसके सर पे इनाम तक रखा है|

यही नहीं इसके हाथ पर उर्दू में एक टैटू गुदा हुआ है जिसमें लेबनान के राष्ट्रीय गान की पंक्तियाँ हैं, इस टैटू के कारण काफी विवाद भी उठ चुका है | मिया के ट्वीट्स भी आपत्ति जनक और मुस्लिम भावनाओं को भड़काने वाले होते हैं|

मिया खलीफा से क्या चाहते हैं बिग बॉस?

बिग बॉस चाहते हैं कि जैसे सनी लेओन से बिग बॉस को दर्शकों का अप्रत्याशित अट्टेंशन मिला था वैसे ही मिया खलीफा की विवादित छवि से मिलेगा| बिग बॉस ये भी जानते हैं कि मिया खलीफा के भारत आने से सांस्कृतिक मंचों का विरोध झेलना पड़ेगा , मगर इसमें भी बिग बॉस अपनी बढ़ती TRPसूंघ रहे हैं |

क्या असर पड़ेगा?

मिया खलीफा के आने से सनी लेओन को जैसे तैसे बर्दाश्त कर रहे धार्मिक संगठन भड़क सकते हैं, अधिक विरोध मुस्लिम समुदायों की और से उठने की पूरी संभावना हैं| मिया खलीफा द्वारा मुस्लिम प्रतीकों का अपमान निश्चित रूप से देश के सामजिक सौहार्द पर असर कर सकता है | सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि जब हमारे देश में किसी भी धर्म द्वारा इस पेशे के लोग स्वीकार नहीं किये जाते तो बिगबॉस इस देश में पोर्न वर्कर्स को एंट्री दिलवाना क्यों चाहते हैं ? इन संवेदन शील मुद्दों पर टीवी शोज द्वारा बरती गयी असंवेदनशीलता काफी दुर्भाग्यपूर्ण है , और सामाजिक समरसता के लिए खतरा भी |

ये हैं दुनिया की सबसे चर्चित पोर्न अभिनेत्रियां

भारत की 15 सबसे हसीन अभिनेत्रियां

देखे वो बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो कभी बी ग्रेड फिल्मों से गुज़रा किया करती थीं

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

‘गर्लफ्रेंड को बुलाओ वरना कूद जाऊंगा’: मुजफ्फरपुर में टावर पर चढ़े आशिक का शोले वाला ड्रामा

Story 1

मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी का संकट: बारदाने की कमी पर गरमाई सियासत, जीतू पटवारी की शिवराज को सीधी चुनौती

Story 1

गैस खत्म हुई तो दुकानदार ने निकाला जुगाड़ , वेस्ट मोबिल से जलने लगा चूल्हा, वायरल हुआ वीडियो!

Story 1

पटना यूनिवर्सिटी बवाल: छात्र संघ अध्यक्ष समेत 6 पर FIR, कुलपति की भूमिका पर भी उठे गंभीर सवाल

Story 1

मस्जिद के सामने शोभायात्रा रोकने की प्रथा पर घमासान, बीजेपी नेता ने पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

Story 1

रामायण की तैयारी के लिए रणबीर कपूर ने देखी रामानंद सागर की रामायण , बताया कैसे की प्रभु श्री राम के किरदार की तैयारी

Story 1

पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़ा रही हैं Shell और Nayara? क्या सरकार का इन पर कोई कंट्रोल नहीं?

Story 1

वंदे भारत का बढ़ा मानवीय चेहरा: महिला की गुहार पर ड्राइवर ने बीच रास्ते में रोकी रफ्तार

Story 1

अब बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा LPG कनेक्शन, घर ले जाना हुआ बेहद आसान

Story 1

7000mAh बैटरी और अनोखे सेल्फी मिरर के साथ कल आ रहा Realme 16 5G, जानें क्या होगी कीमत