कंडोम वर्तमान युग की सेक्स लाइफ का एक अतिमहत्वपूर्ण अंग है, मानव जाति में इसकी महत्ता किसी से छुपी नहीं है। चाहे युवा हो या अधिवयस्क सभी के यौन जीवन का जरूरी हिस्सा बन चुका है कंडोम , कभी बढ़ती आबादी को नियंत्रित करने के लिए दम्पतियों द्वारा इसका प्रयोग शुरू किया गया , वहीं अब इसका प्रयोग यौन रोग रोकने के साथ साथ , युवाओं की नादानियां छुपाने के लिए भी होने लगा। मगर आप जानते हैं कंडोम से जुडी कुछ ख़ास बातों को? अगर नहीं तो आज हम बताएंगे कि कंडोम के ऐसे कौन से रोचक तथ्य हैं जो आपको नहीं पता :
क्या आपको पता है कि कंडोम का इस्तेमाल सबसे पहले किस सदी के लोगों ने किया था? सूत्रों की मानें तो ये पंद्रह हजार साल से भी पुराना है, फ्रांस की एक गुफा में इसके आकार को बना पाया गया है। स्वीडन में सबसे पुराना कंडोम पाया गया है। वर्तमान समय में 400 साल पहले कंडोम का प्रयोग माना गया है।
कंडोम के निर्माण के लिए प्राचीनकाल में जानवरों के ऊतकों, आंतों, कछुए और सन की शीट का भी उपयोग होता था। वहीं 18 वीं शताब्दी में पशुओं की खाल से बना कंडोम प्रयोग किये जाने की बात कही जाती है।
20 वीं सदी में कंडोम को पाना बहुत मुश्किल होता था? बताते हैं कंडोम वेंडिंग मशीन में रखा जाता था। 1928 में अमेरिका में डॉक्टरों के प्रेसक्रिपशन के बाद ही इसे वेंडिंग मशीन से निकाला जा सकता था।
16वीं शताब्दी में कंडोम का आविरष्कार साइफलिस की बीमारी को रोकने के लिए किया गया था। उन दिनों फ्रांस में कई लोग गुप्त रोग साइफलिस से मर रहे थे। कोई इलाज ना होने के कारण गैबरील फैलोपियो ने उपचार तलाशने की कोशिश की। उन्होंने लिनन शीथ्स को एक केमिकल सॉल्यूशन में मिलाया, फिर सुखाया। इसे शीथ को 1100 प्रतिभागियों पर इस्तेमाल करने का सोचा। इन शीथ्स को पुरूषों की पेनिस पर लगाया गया और इसे एक रिबन से बांधा गया। पाया गया कि इस तरह से सुरक्षा लेने के बाद कई मर्दों को संबंध बनाने के बाद भी स्त्रियां रोग की चपेट में आने से बच जाती हैं |
सोची ओलंपिक्स के दौरान एथलीटों को ओलंपिक विलेज में एक लाख कंडोम पहुंचाए गए थे। ताकि खिलाड़ी जमकर सेक्स का लुत्फ़ उठा सकें
हत्यारी बहन से भाई ने तोड़े रिश्ते, राजा रघुवंशी की आत्मा को मिलेगा सुकून!
अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 यात्री सवार
अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व मुख्यमंत्री रूपानी समेत 242 सवार
वंदे भारत में फारूक अब्दुल्ला क्यों रो पड़े? 133 साल पुराना कश्मीर का सपना हुआ साकार
एयर इंडिया विमान हादसा: ब्रिटिश सरकार ने जारी किया इमरजेंसी नंबर, 53 नागरिक थे सवार
ताइवान में ज़ोरदार भूकंप! रिक्टर स्केल पर 6.4 की तीव्रता
लाबुशेन फंसे उसी जाल में, साउथ अफ्रीका ने उजागर की कमजोरी!
OnePlus 13s की बंपर बुकिंग! पहले दिन बना सबसे ज्यादा बुक होने वाला फोन
दुश्मनों की कमर तोड़ने आ गया रूद्रास्त्र , वर्टिकल टेकऑफ से थर्राएगा पाकिस्तान!
राजा रघुवंशी को इंसाफ दिलाने के लिए खड़ा हुआ सोनम का परिवार, भाई गोविंद ने की फांसी की मांग