उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने राज्य में अपनी सक्रियता को नई धार दी है। पार्टी ने इस बार अपना स्थापना दिवस उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक भूमि रायबरेली में मनाने का निर्णय लिया है, जो सीधे तौर पर राज्य की सियासत में अपनी पैठ बनाने की बड़ी कोशिश है।
केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी यूपी चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ने की तैयारी में है। पार्टी का लक्ष्य अपनी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाकर राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना है।
रायबरेली में बहुजन भीम संकल्प समागम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 28 नवंबर को रायबरेली के जीआईसी मैदान में भव्य बहुजन भीम संकल्प समागम का आयोजन किया जा रहा है। चिराग पासवान इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे। पार्टी के सांसद और यूपी प्रभारी अरुण भारती ने कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय किया है।
प्रयागराज से वाराणसी तक चुनावी सक्रियता लोजपा की चुनावी सक्रियता केवल रायबरेली तक सीमित नहीं है। सितंबर में प्रयागराज में आयोजित यूथ बोले तो कार्यक्रम के जरिए पार्टी ने युवाओं, छात्रों और किसानों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। इसके बाद वाराणसी के जगतपुर इंटर कॉलेज में नव संकल्प महासभा के जरिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संदेश दिया गया। अक्टूबर में लखनऊ में संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर भी बड़े स्तर पर शक्ति प्रदर्शन किया गया था।
सभी 403 सीटों पर नजर लोजपा (राम विलास) ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठन विस्तार का लक्ष्य रखा है। हालांकि, पार्टी ने फिलहाल 101 सीटों पर विशेष फोकस करते हुए अपनी चुनावी रणनीति तैयार की है। कानपुर समेत कई जिलों में बैठकों का दौर जारी है।
गठबंधन पर क्या है रुख? गठबंधन के सवाल पर चिराग पासवान ने अभी पत्ते पूरी तरह नहीं खोले हैं। उनका कहना है कि गठबंधन पर निर्णय बाद में लिया जाएगा, लेकिन उनकी प्राथमिकता फिलहाल संगठन को हर बूथ तक मजबूत करना है। जिस तरह से लोजपा यूपी में आक्रामक रुख अपना रही है, उससे स्पष्ट है कि 2027 में पार्टी किसी भी सूरत में महज एक दर्शक बनकर नहीं रहना चाहती।
*VIDEO | Lucknow, Uttar Pradesh: On foundation day of Lok Janshakti Party (Ram Vilas), Union Minister Chirag Paswan says, This time, the Lok Janshakti Party has decided to celebrate the party s foundation day in Uttar Pradesh on a grand scale. The state unit has chosen Raebareli… pic.twitter.com/uWHXvUrJar
— Press Trust of India (@PTI_News) November 28, 2026
तभी आकाश अंबानी का कॉल आया... : रोहित शर्मा ने क्यों दोबारा संभाली मुंबई इंडियंस की कप्तानी?
परिसीमन विधेयक पर विपक्ष का हल्ला बोल: लोकतंत्र और SC-ST हितों पर हमला
KGMU रैगिंग कांड: 38 MBBS छात्रों पर गिरी गाज, सस्पेंशन के साथ स्कॉलरशिप भी बंद
चिराग पासवान के लिए रायबरेली बना सियासी किला या तिलिस्म? स्थापना दिवस पर ही लगा बड़ा झटका
परिसीमन पर DMK का बड़ा दांव: केंद्र के साथ मिलकर संसद में गेम चेंजर बनने की तैयारी
हनुमान अंश के एक्टर शोभिनव सत्या ने की शाहरुख खान से तुलना, जानें क्या है पूरी कहानी
संकट में सिर्फ ये दो नंबर आएंगे काम, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने जारी की हेल्पलाइन
वंदे भारत के खाने में निकला लोहे का बोल्ट, यात्री की शिकायत पर मचा हड़कंप
सीता के किरदार पर ट्रोलिंग हुई शुरू, तो साईं पल्लवी ने दिया करारा जवाब
ईंट को मात देने वाला पत्थर पनीर : शादी में चाकू फेल, तो आरी से काटना पड़ा पनीर!