दिल्ली: राजधानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर सुरक्षा में सेंध लगाने की एक बेहद शातिर कोशिश नाकाम कर दी गई है। हांगकांग से दिल्ली पहुंचे एक यात्री के बैग से सीआईएसएफ (CISF) ने ऐसा चाकू बरामद किया है, जिसे किसी ने कल्पना भी नहीं किया होगा।
स्टाइलिश बेल्ट में छिपाया था हथियार यात्री ने एक बेहद स्टाइलिश दिखने वाली बेल्ट का इस्तेमाल किया था। इस बेल्ट के बकल में बड़ी चालाकी से चाकू को फिट किया गया था। यह चाकू इस तरह से छिपाया गया था कि सामान्य नजर से इसे पकड़ पाना नामुमकिन था। यात्री ने इसे अपने सूटकेस के अंदर रखा था।
स्कैनर की नजर से नहीं बच पाया यात्री जब यात्री ने अपना सामान स्कैनर मशीन में डाला, तो ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवानों की नजर मॉनिटर पर एक असामान्य धातु की आकृति पर पड़ी। जवानों को कुछ संदिग्ध लगा और उन्होंने तुरंत बैग की फिजिकल जांच का फैसला लिया।
खोलकर देखा तो दंग रह गए जवान जवानों ने जब एक-एक सामान की तलाशी ली, तो बेल्ट ने उनका ध्यान खींचा। बारीकी से जांच करने पर पता चला कि बेल्ट का बकल असल में एक हथियार है। बकल के अंदर छिपा चाकू देखकर सीआईएसएफ के जवान भी हैरान रह गए।
रायपुर जा रहा था यात्री जांच में सामने आया कि यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा था और यहां से कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़कर छत्तीसगढ़ के रायपुर जाने की तैयारी में था। अगर सुरक्षाकर्मी सतर्क न होते, तो यह प्रतिबंधित वस्तु विमान के केबिन तक पहुंच सकती थी, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद खतरनाक साबित हो सकता था।
विमान में धारदार वस्तुओं पर सख्त पाबंदी उल्लेखनीय है कि नागरिक उड्डयन सुरक्षा नियमों के अनुसार, विमान के केबिन में चाकू, कैंची या किसी भी प्रकार की धारदार वस्तुओं को ले जाने पर कड़ी पाबंदी है। सीआईएसएफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना का वीडियो साझा करते हुए अपनी मुस्तैदी का प्रमाण दिया है। फिलहाल इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
*Looks Like a Stylish Belt Buckle. Look Closer: There’s a Knife Hidden Inside! 🔍
— CISF (@CISFHQrs) November 27, 2026
At Delhi Airport, demonstrating exceptional alertness and professional competence, a CISF screener detected a concealed knife integrated into a passenger’s belt buckle during security screening.… pic.twitter.com/qR4GVI3Hd9
अखिलेश का ड्राइविंग मैसेज: आजम खान को खुद एयरपोर्ट छोड़कर यूपी की सियासत में क्या संकेत दे गए?
चलती ट्रेन बनी मंदिर: स्नैक ट्रे पर सजाई पूजा, शंखनाद से गूंजा कोच
JEE Main 2027: आवेदन में हुई गलती सुधारने का आखिरी मौका, 29 नवंबर तक खुली रहेगी करेक्शन विंडो
ममता बनर्जी के बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने रद्द की नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति
दूल्हे की फिल्मी हरकत पड़ी भारी, स्टेज पर धड़ाम गिरी दुल्हन!
शेयर बाजार की भारी गिरावट देख लाइव टीवी पर फफक पड़ीं एंकर, कांप उठी आवाज—वीडियो वायरल
केजरीवाल का शीशमहल अब आम जनता के लिए खुलेगा, मात्र 20 रुपये में होगा दीदार
अनंत सिंह की बेटी की शादी: 4 लाख मेहमान, शाही मेन्यू और खाने के लिए प्लेट लूट का वीडियो वायरल
टीम से बाहर होने के बावजूद सिराज ने जीता दिल, बाउंड्री पर फैंस को ऑटोग्राफ देकर लूटी महफिल
अयोध्या से जनकपुरधाम तक अब आसान सफर: सरयू-कमला एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू, जानें किराया और समय सारिणी