भोपाल: मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो चुका है, लेकिन परीक्षा से पहले ही विवादों ने जोर पकड़ लिया है। 9 दिसंबर 2026 से शुरू होने वाली इस परीक्षा के लिए करीब 7.5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले ही परीक्षा केंद्रों की दूरी ने अभ्यर्थियों में चिंता बढ़ा दी है।
विधायक हीरालाल अलावा का बड़ा हमला कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने कर्मचारी चयन मंडल (ESB) और परीक्षा कराने वाली कंपनी एप्टेक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। अलावा का आरोप है कि पिछली परीक्षाओं में जानबूझकर दूरदराज के केंद्र दिए गए थे।
800-1000 किमी दूर केंद्र का दंश विधायक ने सोशल मीडिया पर पिछली परीक्षाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि अलीराजपुर जैसे दूरस्थ जिलों के छात्रों को 800 से 1000 किलोमीटर दूर रीवा और सतना जैसे शहरों में परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए थे। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के युवाओं पर आर्थिक बोझ पड़ता है और कड़ाके की ठंड में यात्रा करना मानसिक परेशानी का कारण बनता है।
CM से केंद्र आवंटन नीति बदलने की मांग डॉ. अलावा ने मांग की है कि इस बार एडमिट कार्ड जारी करने से पहले ESB को यह निर्देश दिए जाएं कि अभ्यर्थियों को उनके गृह जिले या निकटतम शहर में ही केंद्र आवंटित किए जाएं। उन्होंने आवेदन के समय छात्रों द्वारा दी गई प्राथमिकता (Preference) को आधार बनाने पर जोर दिया है।
7,500 पदों के लिए महासंग्राम यह भर्ती प्रक्रिया पुलिस विभाग में 7,500 पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। इसमें 6,800 पद सामान्य पुलिस बल और 700 पद विशेष सशस्त्र बल (SAF) के लिए आरक्षित हैं। परीक्षा ऑनलाइन होगी, जिसमें 2 घंटे में 100 अंकों के 100 सवाल हल करने होंगे।
छात्रों की नजरें अब ESB पर फिलहाल कर्मचारी चयन मंडल ने एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख तय नहीं की है। करीब साढ़े सात लाख अभ्यर्थियों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या उन्हें घर के पास परीक्षा केंद्र मिलेगा या फिर पिछली बार की तरह लंबी यात्रा का संघर्ष करना पड़ेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर नियमित अपडेट्स देख सकते हैं।
*मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने आखिरकार 19 नवंबर से अटकी पुलिस आरक्षक (जी.डी.) भर्ती परीक्षा 2026 की नई तारीख 9 दिसंबर घोषित कर दी है। एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की बात कही जा रही है, लेकिन प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के मन में सबसे बड़ा डर परीक्षा की तारीख से ज्यादा… pic.twitter.com/vNWC9vn5sS
— Dr. Hiralal Alawa (@HIRA_ALAWA) November 27, 2026
परिसीमन बिल पर लालू की आरजेडी में बड़ी फूट, दो सांसदों का समर्थन एनडीए के लिए बड़ा दांव!
यूपी में कोहरे का अटैक : अगले 48 घंटे सावधान, 3 दिसंबर तक रहेगा शुष्क मौसम
अमेरिका में थैंक्सगिविंग पर कुदरत का कहर: 9 लाख घरों की बत्ती गुल, 100 साल में पहली बार रुकी मशहूर परेड
क्या तुम मुस्लिम हो? : अमेरिका में भारतीय युवक पर चाकू से 15 बार जानलेवा हमला, घृणा की हदें पार
JEE Main 2027: आवेदन फॉर्म में हुई गलती सुधारने का आखिरी मौका, NTA ने खोली करेक्शन विंडो
योगी नहीं तो यूपी नहीं: उद्धव गुट के संजय राउत ने आदित्यनाथ के समर्थन में भरी हुंकार
हाईवे पर पलटा बकरियों से भरा ट्रक, पुलिस के छूटे पसीने; सड़क पर मची ऐसी भगदड़
वंदे भारत का वीडियो बनाना पड़ा महंगा? RPF के 2 हजार के जुर्माने पर मचा बवाल
वह अंदर से टूट गया होगा... सिराज को बाहर करने पर भड़के दिग्गज, टीम इंडिया के फैसले पर उठे सवाल
यूपी में ठंड का सितम: 28-29 नवंबर को घने कोहरे का यलो अलर्ट , पारा 8.4 डिग्री तक लुढ़का