नेटफ्लिक्स की पहली ओरिजिनल पाकिस्तानी वेब सीरीज जो बचे हैं संग समेट लो रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई है। फवाद खान और माहिरा खान जैसे चर्चित सितारों से सजी इस सीरीज के ट्रेलर के सामने आते ही भारत में इसे बैन करने की मांग तेज हो गई है।
क्या है मामला? ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का ट्रेलर 24 नवंबर को जारी किया गया है। यह सीरीज 4 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसमें तीन पीढ़ियों की छह अलग-अलग प्रेम कहानियों को बुना गया है, जिसकी शूटिंग पाकिस्तान, इटली और ब्रिटेन में हुई है। हालांकि, भारत में इसकी स्ट्रीमिंग होगी या नहीं, इसे लेकर नेटफ्लिक्स ने अब तक चुप्पी साधे रखी है।
AICWA का कड़ा विरोध ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस सीरीज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग की है कि इस सीरीज को भारत में रिलीज न होने दिया जाए। संगठन का कहना है कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी पाकिस्तानी कंटेंट को भारतीय स्क्रीन पर जगह नहीं मिलनी चाहिए।
सरकारी निर्देशों का हवाला एसोसिएशन ने अपनी मांग के समर्थन में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की 8 मई 2025 की एडवाइजरी का जिक्र किया है। यह निर्देश पहलगाम आतंकी हमले के बाद जारी किया गया था, जिसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को पाकिस्तानी कंटेंट प्रसारित न करने के कड़े निर्देश दिए गए थे।
‘स्थायी कानून’ की मांग AICWA ने केवल इस एक सीरीज का विरोध नहीं किया है, बल्कि केंद्र सरकार से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, टीवी और सिनेमाघरों में पाकिस्तानी कंटेंट को पूरी तरह प्रतिबंधित करने के लिए एक सख्त और स्थायी कानून बनाने की अपील की है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि सरकारी निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
अब सबकी नजरें सरकार के रुख पर टिकी हैं कि क्या 4 दिसंबर को यह सीरीज भारत में रिलीज हो पाएगी या विवाद के चलते इसे रोक दिया जाएगा।
The All Indian Cine Workers Association (AICWA) has written to Prime Minister Narendra Modi, demanding that the Pakistani series Bachay Hain Sang Samait Lo is not released on Netflix in India on 4 December 2026. pic.twitter.com/jEu7cVmEvM
— ANI (@ANI) November 24, 2026
पूरी आर्मी चेकपोस्ट उड़ा दूंगा : मसूद अजहर से प्रभावित मेरठ का उज़ैद गिरफ्तार, जानें क्या है आतंकी साजिश
क्या बोतल बंद पानी पीना सुरक्षित है? बिसलेरी विवाद और कैंसर का खतरा
चीन के कंधे पर सवार होकर अंतरिक्ष में पहुंचा पाकिस्तान: पहले पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट का ऐतिहासिक मिशन
मेरठ: होटल से बचा लो चिल्लाती हुई भागी युवती, भीड़ देख छत से कूदकर भागा आरोपी सलमान
अतरौलिया सीट पर घमासान: NDA में मची खींचतान, अखिलेश यादव ने लिए मजे
जुआ रेड के दौरान तालाब में कूदा युवक: 48 घंटे बाद मिला शव, प्रशिक्षु TI निलंबित
अब बैंक की लाइन से आजादी: घर बैठे स्मार्टफोन से मिनटों में जमा करें डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट
तुर्किये का आसमान फिर हुआ लाल: ट्रेनिंग के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश, 5 जांबाजों की मौत
बिग बॉस 20: नॉमिनेशन टास्क में आमने-सामने आए स्काउट और यंग डीएसए, 6 कंटेस्टेंट्स पर लटकी तलवार
जशपुर में नो एंट्री : पास्टर, फादर और सिस्टर के प्रवेश पर रोक, ग्रामसभाओं ने लगाए बोर्ड