मुंबई: मुंबई के विद्यानगरी परिसर, कालिना में आज से मुंबई पुस्तक महोत्सव का भव्य आगाज हुआ। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका उद्घाटन किया। इस महोत्सव में 400 से अधिक प्रकाशक और 600 से ज्यादा स्टॉल्स लगाए गए हैं, जो इसे देश के सबसे बड़े साहित्यिक आयोजनों में से एक बनाते हैं।
युवाओं को स्क्रीन से किताबों की ओर मोड़ना लक्ष्य डिजिटल दौर में सिमटते रीडिंग कल्चर को फिर से जीवित करना इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य है। आयोजकों का मानना है कि मोबाइल और स्क्रीन के बढ़ते प्रभाव को कम करके युवाओं को फिर से किताबों की दुनिया से जोड़ना जरूरी है। यहाँ मुंशी प्रेमचंद से लेकर आइंस्टाइन और स्पाइडर-मैन तक, हर उम्र और रुचि के पाठकों के लिए साहित्य का खजाना मौजूद है।
संस्कृतियों का संगम है मुंबई मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि मराठी साहित्य मुंबई की आत्मा है, लेकिन यह शहर हिंदी, उर्दू, सिंधी और अंग्रेजी समेत तमाम भाषाओं का संगम भी है। उन्होंने कहा, मुंबई की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान में एक बड़े पुस्तक महोत्सव की कमी थी, जिसे आज पूरा कर दिया गया है। इस महोत्सव को अब से हर साल आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
विकसित भारत की नींव में विकसित पाठक नेशनल बुक ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद मराठे ने जोर देकर कहा कि 2047 के विकसित भारत का सपना तब तक अधूरा है, जब तक हमारे पास विकसित पाठक न हों। महोत्सव का उद्देश्य एक ऐसा पाठक वर्ग तैयार करना है जो ज्ञानवान, संवेदनशील और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाला हो।
छात्रों के लिए विशेष आकर्षण और गतिविधियां महोत्सव में केवल किताबों की बिक्री ही नहीं, बल्कि बौद्धिक चर्चाएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी तांता लगा है। स्कूली बच्चों के लिए कहानी सुनाने के सत्र, चित्रकला प्रतियोगिताएं और विज्ञान आधारित प्रयोगों का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान कैलाश खेर, अवधूत गुप्ते और वैशाली सामत जैसे कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे।
अगले साल अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी आयोजक आचार्य पवन त्रिपाठी ने संकेत दिए हैं कि इस बार की सफलता के बाद अगले साल इस महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन शिक्षा मंत्रालय, नेशनल बुक ट्रस्ट, महाराष्ट्र सरकार और मुंबई विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास का परिणाम है, जो आने वाली पीढ़ियों में पढ़ने की आदत को नई ऊर्जा देगा।
*A Celebration of Books, Ideas and Humanity... Mumbai’s literary spirit takes centre stage! Inaugurated the Mumbai Book Festival today, celebrating the city’s rich heritage of literature, art and ideas. Mumbai has always been a city where literature, art and ideas flourish. This city has given the nation distinguished litterateurs, poets, thinkers and journalists. While the Marathi language, literature and culture are the soul of Mumbai’s identity, the city has also embraced and nurtured diverse linguistic and literary traditions, making it a vibrant confluence of cultures and ideas - a true melting pot of cultures. This rich literary and cultural legacy deserves to be nurtured and celebrated. The Mumbai Book Festival holds special significance in this regard, bringing together the city’s love for literature. Books are our lifelong companions, shaping our personalities, broadening our horizons and giving wings to our thoughts. They awaken our sensibilities and help build a more informed, compassionate and progressive society. The National Book Trust and the organisers have ensured that the festival will be held annually, making it an integral part of Mumbai’s cultural ethos. The Mumbai Book Festival will nurture a lasting reading culture and inspire generations to come. Beyond celebrating books, it celebrates our intellectual curiosity and humanity, while laying the foundation for a more enlightened and prosperous future. Minister Mangal Prabhat Lodha ji, Minister Adv. Ashish Shelar, MLA Ravindra Chavan, Chief organiser of the festival MLA Ameet Satam, MLA Parag Alavani, Mumbai Mayor Ritutai Tawde, Vice-Chancellor of University of Mumbai, Prof. Ravindra D. Kulkarni, Chairman of National Book Trust, India, Prof. Milind Marathe ji, Director Yuvraj Malik, Chief Convenor of the festival Acharya Pawan Tripathi and other dignitaries were present. @MPLodha @ShelarAshish @RaviDadaChavan @AmeetSatam @parag_alavani @TawdeRitu @milindsmarathe @pawantripathi_ @nbt_india @mumbai_bookfest #Maharashtra #MumbaiBookFestival
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) November 24, 2026
छठ पूजा और सिंदूर पर अपमानजनक टिप्पणी: कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर FIR, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी
यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
क्या बोतल बंद पानी पीना सुरक्षित है? बिसलेरी विवाद और कैंसर का खतरा
रामायण में सीता बनीं साई पल्लवी पर तनीषा मुखर्जी का वार, कहा- किरदार में नहीं दिखीं फिट
गठबंधन पर सस्पेंस के बीच सपा का बड़ा दांव, पहली लिस्ट में 5 नाम किए घोषित
कॉफी विथ करण में गोरखपुर पर सवाल: रवि किशन ने करण जौहर को जड़ा मज़ाक में थप्पड़!
उत्तर भारत में कोहरे का सितम, दक्षिण में बारिश का तांडव: जानें आपके शहर का हाल
UAE में भीषण सड़क हादसा: बस और ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत, कई भारतीय भी शामिल
छठ पूजा और सिंदूर पर भद्दा मजाक : कॉमेडियन यश माहेश्वरी पर बरसे लोग, FIR की मांग
क्या आप रोज पीते हैं दूध? 40 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं