नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने NCS ONE (National Career Service) पोर्टल और मोबाइल ऐप का औपचारिक शुभारंभ किया है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य देश में रोजगार के अवसरों को एक जगह एकत्रित करना और युवाओं को सही दिशा दिखाना है।
यह पोर्टल Open Network for Employment (ONE) मॉडल पर काम करेगा। इसके जरिए प्राइवेट जॉब प्लेटफॉर्म्स, राज्य सरकारों के रोजगार पोर्टल्स, कंपनियों के ऐप और शैक्षणिक संस्थानों को एक साथ जोड़ा गया है। इससे उम्मीदवारों को अलग-अलग जगह भटकने के बजाय हर तरह की वैकेंसी एक ही नेटवर्क पर मिल जाएगी।
पोर्टल को आधुनिक बनाने के लिए इसमें वॉयस बॉट और चैट बॉट जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। इससे नौकरी तलाशने वाले युवा आसानी से अपनी पसंद की नौकरियां ढूंढ पाएंगे और पोर्टल से जुड़ी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान पा सकेंगे।
सरकार ने इस पोर्टल के साथ ऑक्यूपेशनल शॉर्टेज इंडेक्स (OSI) भी पेश किया है। यह डेटा आधारित टूल श्रम बाजार का सटीक विश्लेषण करेगा। इससे युवाओं को यह पता चल सकेगा कि वर्तमान में किस सेक्टर में नौकरियां ज्यादा हैं और उन्हें किस स्किल की जरूरत है। कंपनियां भी इस इंडेक्स के जरिए यह जान सकेंगी कि उन्हें कहां टैलेंट की कमी हो रही है।
रोजगार से जुड़ी गाइडेंस के लिए सरकार ने देश के 8 शहरों—जयपुर, लुधियाना, भुवनेश्वर, कानपुर, बेंगलुरु, वाराणसी, हैदराबाद और गुवाहाटी—में करियर लाउंज शुरू किए हैं। यह केंद्र युवाओं को स्किल असेसमेंट, ट्रेनिंग और प्लेसमेंट में मदद करेंगे। सरकार की योजना आने वाले समय में देशभर के शैक्षणिक संस्थानों और रोजगार कार्यालयों में ऐसे 200 केंद्र खोलने की है, विशेषकर टियर-2 और टियर-3 शहरों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
पोर्टल के साथ ही e-Shram पोर्टल पर लाइवलीहुड प्रोफाइल मॉड्यूल भी लॉन्च किया गया है। इसके जरिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सरकार की पंच सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। इसमें खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सुरक्षा, जीवन बीमा, दुर्घटना-दिव्यांगता सुरक्षा और पेंशन जैसी सुविधाएं शामिल हैं, ताकि श्रमिकों का सामाजिक सुरक्षा कवच मजबूत हो सके।
*केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज गांधीनगर, गुजरात में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दौरान NCS ONE पोर्टल एवं मोबाइल ऐप और ई-श्रम आजीविका प्रोफाइल मॉड्यूल का शुभारंभ किया।#MoLE #ChintanShivir2026 pic.twitter.com/DTa5ZOfXi4
— Ministry of Labour & Employment, GoI (@LabourMinistry) November 22, 2026
पीएम मोदी का नेपाली उपहार: संपूर्ण रामायण से लेकर वाराणसी का गंगाजल तक, जानिए क्या है खास
सोनिया गांधी की किताब पर घमासान: सावरकर के पड़पोते ने भेजा लीगल नोटिस, गलत बयानी पर मांगा स्पष्टीकरण
UP चुनाव 2027: अखिलेश-राहुल की जोड़ी का फिर होगा टेस्ट , सीट शेयरिंग पर शुरू हुआ मंथन
दिल्ली के कैफे में पाकिस्तानी ड्रामे का क्रेज , स्क्रीनिंग के वीडियो ने छेड़ी बहस
हिजाब नहीं पहना तो मिले 74 कोड़े: ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मिली बर्बर सजा
यूपी विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की 120 सीटों की महा-डिमांड, रायबरेली-अमेठी पर फंसा पेंच!
काश मैं नीरव मोदी होता... : ऑक्सफोर्ड जाने से रोके गए CJP नेता सौरव दास ने मोदी सरकार पर बोला हमला
हनुमान जी भारत के आयरन मैन हैं : रामायण में सनी देओल की कास्टिंग पर निर्माता का बड़ा खुलासा
बीच सड़क पर मचाया उत्पात, अल्लाह हू अकबर चिल्लाने वाला युवक गिरफ्तार; पूछताछ में खोले चौंकाने वाले राज
स्कूल की छुट्टी, स्टेडियम में मस्ती: मैच देखने आए बच्चों की कैमरामैन ने पकड़ी चोरी