कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की नई किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव चर्चा में है। किताब के कंटेंट के साथ-साथ इसके कवर पेज पर लगी तस्वीर ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर इस कवर की तुलना मिशेल ओबामा की किताब से भी की गई। अब खुद सोनिया गांधी ने बताया है कि उन्होंने इस खास तस्वीर को ही क्यों चुना।
राजीव गांधी ने खींची थी यह तस्वीर एक हालिया वीडियो में राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया से सवाल किया कि आखिर इस तस्वीर के पीछे की कहानी क्या है? सोनिया गांधी ने इसका बेहद भावुक जवाब देते हुए कहा, यह तस्वीर तेरे पापा (राजीव गांधी) ने तब खींची थी, जब वे मेरे पिता से मेरा हाथ मांगने गए थे।
पिता की चिंता और राजनीति का डर सोनिया ने बताया कि उनके पिता इस रिश्ते को लेकर खासे चिंतित थे। उन्हें डर था कि उनकी बेटी एक बिल्कुल अलग धर्म और संस्कृति में कैसे ढलेगी। साथ ही, राजीव गांधी का राजनीतिक और समृद्ध परिवार से होना भी उनके पिता के लिए चिंता का विषय था। हालांकि, बाद में बातचीत और मुलाकातों के बाद वे इस रिश्ते के लिए राजी हो गए थे।
500 पन्नों में भी नहीं समटीं कुछ यादें राहुल गांधी ने बताया कि उनकी मां ने किताब में 500 से ज्यादा पन्नों में अपने अनुभव लिखे हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसी बातें हैं जो किताब में जगह नहीं पा सकीं। राहुल और प्रियंका ने अपनी मां के साथ बैठकर उन अनछुए पहलुओं पर बात की है। राहुल ने कहा कि बिलॉन्गिंग की यह यात्रा प्यार और भयानक त्रासदियों से भरी रही है, जिसे सोनिया ने साहस के साथ जिया है।
पत्थराव से लेकर भारत के शुरुआती दिनों तक किताब में सोनिया गांधी ने अपने जीवन के कई कठिन पड़ावों का जिक्र किया है। बातचीत के दौरान उन्होंने राजीव गांधी के दौरों के समय हुए विरोध प्रदर्शनों और पथराव की घटनाओं को याद किया। उन्होंने अफसोस जताया कि उस समय सुरक्षा व्यवस्था ने उनकी चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया था।
गरीबी देखकर हैरान थीं सोनिया किताब में 1968 में इटली से भारत आने के बाद के अनुभवों का भी जिक्र है। सोनिया ने साझा किया कि भारत आने पर यहां की गरीबी देखकर वे सबसे ज्यादा हैरान रह गई थीं। यह किताब केवल एक राजनीतिक सफर नहीं, बल्कि एक महिला के निजी जीवन, प्रेम, परिवार और चुनौतियों का दस्तावेज है, जिसे राहुल और प्रियंका के अनुभवों ने और भी गहराई दी है।
The proposal didn’t go according to plan and neither did my seventh birthday.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 24, 2026
The decision in 2004 gave some of us relief but others joy.
There was an intention behind withdrawing Papa’s security.
And even after 500+ pages there are some things Ma has left out of her book.… pic.twitter.com/6fhw1mMFip
कभी था टीम इंडिया का भविष्य, आज उसी के खिलाफ जड़ा शतक; जानें कौन है यह खिलाड़ी
स्कूल बंद कर मैच देखने पहुंचे बच्चे, कैमरे में कैद होते ही मचा हड़कंप!
शराब, फिल्मी सितारे और तृषा का नाम : अन्नामलाई ने विजय सरकार पर साधा निशाना
स्कूल की छुट्टी, स्टेडियम में मस्ती: मैच देखने आए बच्चों की कैमरामैन ने पकड़ी चोरी
नेशनल हाईवे-30 पर चलती ट्रक बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
एलियन जैसी हरकतें ... मेयर के पीछे खड़े शख्स के अजीब चेहरे और आंखों की हलचल देख इंटरनेट हैरान
ना वेद पढ़े, ना महाभारत : बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया पाखंडी और धूर्त
यूपी चुनाव 2027: सपा के सामने गिड़गिड़ा रही कांग्रेस , राजभर का दावा- 26 नहीं, 22 सीटों पर सिमटेगा गठबंधन
भारत में पाकिस्तानी सीरीज का विरोध: फवाद-माहिरा की जो बचे हैं संग समेट लो पर उठे सवाल
एनकाउंटर से क्यों न डरें आजम खान? , संगीत सोम का तीखा पलटवार