भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के बीच विवाद गहरा गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान योगराज सिंह द्वारा पृथ्वी शॉ के निजी जीवन पर की गई टिप्पणी से नाराज होकर शॉ ने अब कानूनी कदम उठाने की चेतावनी दी है।
क्या था योगराज सिंह का विवादित बयान? एक इंटरव्यू में योगराज सिंह ने पृथ्वी शॉ के करियर में आई गिरावट की तुलना पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली से की। उन्होंने शॉ के खराब फॉर्म के पीछे उनकी जीवनशैली को जिम्मेदार ठहराया। योगराज ने कहा, शॉ का करियर पार्टी करने, शराब-सिगरेट पीने और महिलाओं के पीछे भागने के कारण बर्बाद हुआ। उन्होंने आगे कहा कि जो खिलाड़ी अनुशासनहीनता अपनाता है, उसका अंजाम कांबली जैसा ही होता है।
पृथ्वी शॉ का कड़ा रुख योगराज सिंह की इन टिप्पणियों पर पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा। शॉ ने इंस्टाग्राम पर एक कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि उनके अतीत के बारे में सभी को पता है, लेकिन वे अब किसी को भी अपनी छवि खराब करने की अनुमति नहीं देंगे।
दुर्भावनापूर्ण बातों को बर्दाश्त नहीं करूंगा शॉ ने स्पष्ट किया कि अपनी राय रखना और किसी को बदनाम करना दो अलग बातें हैं। उन्होंने कहा, मैं ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करूंगा जो केवल विवाद खड़ा करने या ध्यान खींचने के लिए मेरा नाम इस्तेमाल कर रहे हैं। यह मेरे लिए फाइनल वॉर्निंग है। अगर भविष्य में मेरी छवि को धूमिल करने वाली गतिविधियां जारी रहीं, तो संबंधित व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
मैदान पर वापसी की कोशिश विवादों के बीच पृथ्वी शॉ फिलहाल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। वे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में महाराष्ट्र की टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। टूर्नामेंट के पांच मैचों में उन्होंने अब तक 119 रन बनाए हैं, जिसमें मध्य प्रदेश के खिलाफ खेली गई 51 रनों की अर्धशतकीय पारी भी शामिल है।
🚨 A big controversy between Prithvi Shaw and Yograj Singh 🚨
— VIKAS (@Vikas662005) November 24, 2026
Yograj Singh - Someone who doesn t take care of himself, parties all night, and spends his time drinking, smoking, and chasing women will eventually face the consequences. Vinod Kambli is a prime example of this. And… pic.twitter.com/QSxZIzZPm0
बीच सड़क पर मचाया उत्पात, अल्लाह हू अकबर चिल्लाने वाला युवक गिरफ्तार; पूछताछ में खोले चौंकाने वाले राज
अखिलेश यादव के दावे पर भड़के जेडीयू प्रवक्ता, कहा- यूपी चुनाव में भविष्य नहीं दिख रहा
शादी के घर में हाथियों का तांडव: मेहमानों का खाना चट कर तोड़े घर, दहशत में ग्रामीण
IND vs NZ: खराब फील्डिंग से भारत ने गंवाया मौका, डेरिल मिचेल को मिले 3 जीवनदान
सरयू-कमला एक्सप्रेस: अयोध्या और जनकपुर के बीच नई रेल सेवा बनेगी सांस्कृतिक और आर्थिक सेतु
काश मैं विजय माल्या होता! : लंदन जाने से रोके जाने पर CJP प्रवक्ता का सरकार पर तीखा हमला
सिंधु जल संधि पर भड़के पाक मंत्री मुसादिक मलिक: बोले- 500 बार पूछें, जवाब नहीं बदलेगा
पीएम मोदी की कड़वी नसीहत पर शशि थरूर ने भरी हामी, बोले- कॉर्पोरेट जगत ने वादे से किया किनारा
खुद को बचा ले बावले : बागेश्वर बाबा पर भड़के रामदेव, पाखंडी और धूर्त बताया
ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ीं: 2018 मानहानि मामले में जारी हुआ गैर-जमानती वारंट