योग गुरु बाबा रामदेव ने कुंडा में एक कार्यक्रम के दौरान कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। महिला सशक्तीकरण पर आयोजित इस कार्यक्रम में रामदेव ने बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री की कार्यशैली और बयानों को सनातन संस्कृति के लिए खतरा बताया।
भगवान की तुलना पर भड़के रामदेव बाबा रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भगवान कृष्ण को टेढ़ा कहे जाने और राम-कृष्ण में तुलना किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, जो देवी-देवताओं की तुलना करे और कृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा कहे, वह पाखंडी है। तेरी मति मारी गई है। पहले माफी मांगो, फिर बांके-बिहारी के दर्शन करो।
तनातनी संस्कृति फैलाने का आरोप रामदेव ने आरोप लगाया कि कुछ लोग कट्टर हिंदू संस्कृति के नाम पर समाज में फूट डालने का षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने कहा, पहले खतरा पैदा करो और फिर कहो कि हम हिंदुओं को बचाएंगे। तुम्हारी क्या औकात है? सनातन की आड़ में हिंसा सिखाई जा रही है। एक हाथ में माला और दूसरे में भाला रखने की बात हो रही है, तो फिर पुलिस और कानून का क्या काम है?
अंधविश्वास और पाखंड से सावधान रहें योग गुरु ने चेतावनी देते हुए कहा कि सनातन के नाम पर धार्मिक उन्माद पैदा कर लोगों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा, इन पाखंडी कथाकारों का सबसे ज्यादा शिकार हमारी माताएं और बहनें हो रही हैं। अंधविश्वास में न फंसें। बिना वेद-पुराण पढ़े बकवास करना बंद करें।
करवा चौथ की टिप्पणी पर भी बरसे रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री द्वारा करवा चौथ पर की गई टिप्पणी की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि त्योहारों को कमस चौथ कहना गलत है। अपने व्रत, त्यौहार और रिश्तों का मजाक उड़ाने वाले लोग खुद ही मजाक के पात्र बन रहे हैं।
सच्चा साधु सच बोलता है अपनी बात को पुख्ता करते हुए रामदेव ने कहा कि वे साधु हैं और विक्षिप्त बातें नहीं करते। उन्होंने स्पष्ट किया कि सनातन के नाम पर ढोंग और आडंबर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने समाज से अपील की कि वे ऐसे बहरुपियों के बहकावे में न आएं और मर्यादा बनाए रखें।
कट्टर हिंदू सनातनी बनाने की आड़ में चल रहे ढोंग, पाखंड, आडम्बर से कैसे बचें और देश को कैसे बचाएं? #matrshakti #Women #Nari #Bharat #MahilaSashaktikaran #WomenEmpowerment, #WomenPower https://t.co/BXV1UBfUfz
— स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) November 23, 2026
वेलिंगटन टेस्ट: ऐतिहासिक जीत की दहलीज पर भारत, कीवी टीम को 5 विकेट की दरकार
दिलजीत के अहमदाबाद कॉन्सर्ट में बवाल: लात-घूंसे, ई-सिगरेट और प्रतिबंधित गानों पर छिड़ा विवाद
कुर्ला गार्डन मारपीट: किरीट सोमैया ने मदरसे की वैधता और अवैध निर्माण पर बीएमसी से मांगा जवाब
झारखंड में कोल ब्लॉक का विरोध: ग्रामीणों का हिंसक प्रदर्शन, 12 पुलिसकर्मी घायल
अनिरुद्ध और काव्या का रॉयल रिसेप्शन : सितारों और दिग्गजों से सजी शाम, धोनी-रजनीकांत की मौजूदगी ने बढ़ाई रौनक
एक प्लेट बिरयानी पर कैप्टन कूल का बड़ा एक्शन: जब धोनी ने रातोंरात खाली करवा दिया था पूरा 5-स्टार होटल
एकतरफा प्रेम का खूनी अंत: जगदलपुर में पिता की हत्या, भड़की भीड़ ने फूंकी कार
फैसलों की आलोचना करें, संस्थाओं को नहीं : CJI ने क्यों दी ये नसीहत?
हैदराबाद में बसा काशी , राजामौली की फिल्म का भव्य सेट एप्पल मैप्स पर हुआ लीक!
UP चुनाव 2027: अखिलेश-राहुल की जोड़ी का फिर होगा टेस्ट , सीट शेयरिंग पर शुरू हुआ मंथन