यूक्रेन ने फिर से रूस को एक बड़ा सामरिक झटका दिया है। लीबिया के बेनगाजी बंदरगाह पर खड़े रूसी युद्धपोत मर्करी को यूक्रेनी समुद्री ड्रोन ने निशाना बनाकर समुद्र की गहराइयों में भेज दिया है। यह हमला रूस के लिए न केवल आर्थिक रूप से भारी है, बल्कि उसकी समुद्री ताकत के लिए भी एक बड़ा संकेत है।
धमाके से कांपा बंदरगाह जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे में यूक्रेनी ड्रोन ने रूसी युद्धपोत पर सटीक हमला किया। ड्रोन की टक्कर के बाद जहाज में लदे गोला-बारूद में भीषण विस्फोट हुआ, जिसके बाद जहाज आग के गोले में तब्दील हो गया। सैटेलाइट तस्वीरों से स्पष्ट है कि इस हमले में 200 मिलियन डॉलर से अधिक की कीमत वाला यह युद्धपोत पूरी तरह तबाह हो गया और इसका अधिकांश हिस्सा समुद्र में डूब चुका है।
ईंधन भरने के लिए रुका था जहाज रूसी युद्धपोत मर्करी लीबिया में ईंधन भरने और रसद जुटाने के लिए रुका हुआ था। रूस और पूर्वी लीबियाई प्रशासन के बीच हुए सहयोग समझौते के तहत जहाज वहां मौजूद था। लीबियाई सैन्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यूक्रेन ने बंदरगाह को निशाना बनाकर कई ड्रोन भेजे थे, जिनमें से दो ड्रोन सीधे रूसी पोत से जा टकराए।
भीषण जानमाल के नुकसान की आशंका हालांकि रूस और यूक्रेन ने अभी तक इस हमले पर आधिकारिक रूप से चुप्पी साध रखी है, लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बड़े पैमाने पर जनहानि का दावा किया गया है। हमले में कई लीबियाई और रूसी सैनिकों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा बलों ने हालांकि इस बारे में अभी कोई सटीक आंकड़े साझा नहीं किए हैं।
यूक्रेन का रूसी जहाजों पर हंटिंग मिशन यह पहला मौका नहीं है जब यूक्रेन ने रूसी बेड़े को निशाना बनाया है। हाल ही में फिनलैंड की खाड़ी में रूसी मालवाहक जहाज स्पार्टा II को भी इसी तरह के ड्रोन हमलों में तबाह कर दिया गया था। लगातार हो रहे ऐसे हमले यह बताने के लिए पर्याप्त हैं कि यूक्रेन अब समंदर में भी रूस के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुका है।
Insane footage of the moment Russian warship Merkury worth over 200 million exploded in port Benghazi Libya last night completely destroying it after its onboard ammunition detonated.
— WarMonitor🇺🇦🇬🇧 (@WarMonitor3) November 22, 2026
Huge loss. pic.twitter.com/8TRz9ic2CS
भगवा पहन मां से भिक्षा मांगने का वो पल... , मां के निधन पर CM योगी की भावुक चिट्ठी
सऊदी की राबिग तेल रिफाइनरी पर हूती हमला: ऊर्जा गलियारे में बढ़ा तनाव
बालेन शाह का दिल्ली दौरा: भारत-नेपाल संबंधों में नई ऊर्जा, रेल और बिजली पर टिकीं निगाहें
शुभमन गिल ने मैदान पर किया भांगड़ा, याद आए विराट कोहली; विकेट सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल
सुकमा पुलिस का ऑपरेशन आगाज : अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 25 किलो गांजा के साथ 5 गिरफ्तार
खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे : कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार
वेलिंग्टन में भारतीय बल्लेबाजों का महा-विस्फोट: 720 रनों के साथ ध्वस्त किए 10 धाकड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
बुलेट ट्रेन का सपना हुआ साकार: सूरत-बिलिमोरा ट्रैक पर दौड़ी बिजली, ट्रायल की उल्टी गिनती शुरू
बिग बॉस के घर में चमकी काजी तौकीर की किस्मत, सलमान खान ने दिया बड़ा ऑफर!
कार का बोनट खोलते ही उड़े होश; इंजन के बीच कुंडली मारकर बैठा था 7 फीट लंबा अजगर