सिएटल-टाकोमा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के नकाबपोश एजेंटों ने एक फ्लाइट में जबरन घुसकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। यह घटना अलास्का एयरलाइंस की लॉस एंजिल्स जाने वाली फ्लाइट में बोर्डिंग के दौरान हुई।
बोर्डिंग के दौरान मची चीख-पुकार सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि एजेंट अचानक जेट ब्रिज पर पहुंचे और यात्रियों को धक्का देते हुए दो लोगों को पकड़ लिया। वीडियो में एक महिला को एजेंटों से भिड़ते और अपनी बेटी को बचाने की कोशिश करते हुए सुना जा सकता है। महिला का दावा था कि उनके पास वैध वर्क परमिट है, लेकिन एजेंटों ने किसी की एक न सुनी। इस हंगामे के कारण फ्लाइट की उड़ान में भारी देरी हुई।
ICE का बयान: वीजा एक्सपायर होने का आरोप इमिग्रेशन एजेंसी ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी कार्रवाई मैक्सिको के नागरिक रिकार्डो लारोंडो मेंडोजा को पकड़ने के लिए थी। एजेंसी के अनुसार, रिकार्डो का वीजा एक्सपायर हो चुका था। वहीं, हिरासत में ली गई दूसरी महिला सोफिया हर्नांडेज मेजिया पर आरोप है कि उन्होंने गिरफ्तारी के दौरान एक अधिकारी पर गर्म कॉफी फेंकी थी। ICE का दावा है कि वह भी बिना वैध दस्तावेज के अमेरिका में रह रही थीं।
एयरलाइंस और एयरपोर्ट प्रशासन में भारी नाराजगी अलास्का एयरलाइंस ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। एयरलाइन ने स्पष्ट किया कि उन्हें इस ऑपरेशन की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई यात्रियों और कर्मचारियों के लिए बेहद असुरक्षित और परेशान करने वाली थी। पोर्ट ऑफ सिएटल ने भी कहा है कि संघीय अधिकारियों ने बिना किसी समन्वय के एयरपोर्ट के प्रोटोकॉल तोड़े हैं। वे इस मामले में संघीय सरकार से जवाब मांगेंगे।
गवर्नर ने कार्रवाई को बताया गैर-अमेरिकी वॉशिंगटन के गवर्नर बॉब फर्ग्यूसन ने इस पूरे ऑपरेशन की आलोचना की है। उन्होंने नकाबपोश एजेंटों द्वारा यात्रियों पर इस तरह के हमले को डीपली अन-अमेरिकन (Deeply Un-American) करार दिया है। गवर्नर ने जांच के आदेश दिए हैं कि क्या एजेंटों ने बिना पहचान उजागर किए और चेहरे ढंककर राज्य के कानूनों का उल्लंघन किया है। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या संघीय एजेंसियां सुरक्षा प्रोटोकॉल को दरकिनार कर किसी भी जगह इस तरह की कार्रवाई कर सकती हैं।
Masked ICE Agents Allegedly Pushed Past Passengers and Detained Two Travelers Waiting to Board at Sea-Tac Airport #seattle pic.twitter.com/4aFIRzNMZJ
— SEATTLESUBMISSIONS (@SEATTLESUBMISS) November 21, 2026
ग़ालिब, हुमायूं और दशहतगर्दी के सवाल: दिल्ली में मुसादिक मलिक के दौरे की चर्चा क्यों है?
अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में अकेले दिखीं विजय की पत्नी संगीता, चर्चाओं का बाजार गर्म
Apple की बढ़ी मुश्किलें: IIT दिल्ली के पूर्व छात्र ने 1500 करोड़ का ठोका दावा, क्या है NameDrop विवाद?
भाजपा को बड़ा झटका: राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस
एक साल और सोना न खरीदें : PM मोदी की जनता से खास अपील, बताया क्यों जरूरी है संयम
विवादित एशिया कप: जीत का जश्न मनाते अंपायर पर भड़का भारत, निष्पक्षता पर उठे गंभीर सवाल
बस का वह वायरल वीडियो और एक्ट्रेस का गुस्सा: क्या है सच्चाई?
101 घंटे की नॉन-स्टॉप उड़ान: मणिपुर से सोमालिया पहुंची अलंग , रचा नया इतिहास
मुंबई से पुणे अब सिर्फ 90 मिनट में: बेंगलुरु तक बनेगा सुपरफास्ट कॉरिडोर, जानें पूरा प्रोजेक्ट
सुहेला में तेज रफ्तार ट्रक का कहर: युवक की दर्दनाक मौत, 5 घंटे तक दहकती रही सड़क