सोने की कीमतों में जारी भारी गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों के बीच हलचल मचा दी है। पिछले 9 कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट के बाद सोना अब करीब एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जिससे शादी के सीजन में खरीदारी करने वालों की चांदी हो गई है।
पीएम मोदी बोले - मेरी बात मानी, आपके पैसे बच गए लखनऊ में आयोजित 5वें कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोने की घटती कीमतों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक साल पहले उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया था कि आवश्यकता न होने पर सोना न खरीदें। पीएम ने कहा, मुझे खुशी है कि देश ने मेरी बात मानी। आज लोग मुझसे कह रहे हैं कि मोदी जी, आपकी बात मानकर बहुत पैसे बच गए। उन्होंने इस अनुशासन की तुलना लाल बहादुर शास्त्री के आह्वान से की, जब देश ने एक समय का भोजन छोड़ दिया था।
बाजार में रौनक, ग्राहकों की लगी लंबी कतारें कीमतों में भारी गिरावट के बाद देशभर के सर्राफा बाजारों में खरीदारी का उत्साह देखा जा रहा है। जयपुर के ज्वैलर्स सौरभ परसरामपुरिया का कहना है कि यह एक गोल्डन अपॉर्चुनिटी है। सुबह से शाम तक दुकानों पर भीड़ कम नहीं हो रही है। लोग भविष्य की शादियों और एनिवर्सरी के लिए भी अभी से बुकिंग कर रहे हैं। सिलीगुड़ी के ज्वैलर्स अंजन दास के अनुसार, कीमतें घटने से आम लोगों के बजट में बड़ी बचत हुई है, जिससे आभूषणों की बिक्री में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है।
कीमतों में बड़ी गिरावट का गणित मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में एक ही सत्र में 5,503 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी कमी दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना टूटकर 3,539 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।
IBJA के अनुसार सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम):
दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोना गिरकर 1,29,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स समेत) के स्तर पर आ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की वैल्यू में कोई कमी नहीं आई है, यह आज भी उतना ही कीमती है, लेकिन कीमतों में आई इस गिरावट ने इसे आम खरीदारों की पहुंच के और करीब ला दिया है।
*#WATCH जयपुर, राजस्थान: शादी के सीजन के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट आने से जयपुर के सर्राफा बाजार में खरीदारी में तेजी आ गई है।(21.11) pic.twitter.com/KNKtxVS7Cf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2026
मणिपुर: जहरीली शराब से मचा हाहाकार, 16 की मौत और 1000 अस्पताल में भर्ती
रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: बल्क टिकट बुकिंग की सीमा खत्म, अब एक साथ बुक करें अनलिमिटेड सीटें
अयोध्या और सोमनाथ के बाद अब मथुरा की बारी? मोहन यादव के बयान से गरमाई सियासत
मुंबई: गार्डन में फोटो खींच रहे कपल पर 10 लड़कों का जानलेवा हमला, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस
मौत को छूकर निकली कार! महिला और बच्चे के पास से गुजरी बेकाबू गाड़ी, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो
अपनी ही बिछाई बिसात में फंसे कीवी: घास वाली पिच पर दांव खेलना न्यूजीलैंड को पड़ा भारी
खाटू श्याम से लौटते समय काल बना हाईवे: भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, 6 घायल
राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का निधन: आठ महीने पहले ही मिली थी संसद की सदस्यता
ऋषभ पंत का ऐतिहासिक धमाका: न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक ठोक दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह
भोपाल: जेल कस्टडी में छात्र की मौत से मचा बवाल, सड़क पर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन