मनोरंजन जगत के बहुप्रतीक्षित दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। 20 नवंबर को घोषित हुई इस सूची में भारतीय सिनेमा से लेकर अंतरराष्ट्रीय जगत तक की दिग्गज हस्तियों ने अपनी चमक बिखेरी है।
इस साल फिल्म धुरंधर का पूरी तरह से बोलबाला रहा। फिल्म को बेस्ट फिल्म का खिताब मिला, वहीं इसके मुख्य अभिनेता रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर चुना गया। निर्देशन के लिए आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर और फिल्म के निर्माण के लिए आदित्य धर, ज्योति देशपांडे और लोकेश धर को बेस्ट प्रोड्यूसर के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके अलावा यामी गौतम धर को क्रिटिक्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान मिला।
डिजिटल कंटेंट के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए वेब सीरीज को प्रमुखता दी गई। आर्यन खान की सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड ने बाजी मारते हुए बेस्ट वेब सीरीज और आर्यन को बेस्ट वेब सीरीज डायरेक्टर का अवॉर्ड दिलाया। वहीं, पाताल लोक के लिए जयदीप अहलावत और दिल्ली क्राइम 3 के लिए शेफाली शाह को अभिनय के लिए सम्मानित किया गया। तारक मेहता का उल्टा चश्मा को टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर चुना गया।
इस बार पुरस्कारों का दायरा वैश्विक रहा। पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट को इंटरनेशनल आर्टिस्ट ऑफ द ईयर चुना गया। वहीं, फिल्ममेकर जेम्स कैमरून को वैश्विक सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जबकि उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का खिताब मिला।
अक्सर लोग इन पुरस्कारों को लेकर भ्रमित होते हैं। स्पष्ट रहे कि भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा में जीवनभर के योगदान के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। वहीं, दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स एक निजी संगठन द्वारा आयोजित किया जाने वाला कार्यक्रम है, जो मनोरंजन के विभिन्न माध्यमों को प्रोत्साहित करता है।
OFFICIAL WINNERS | DPIFF AWARDS 2026
— Dadasaheb Phalke International Film Festival (@Dpiff_official) November 20, 2026
Dadasaheb Phalke International Film Festival proudly announces winners across 41 categories, celebrating excellence in Indian & International Cinema, Web Series, Television, Music and Short Films.
📅 20 Nov 2026 | 📍 Mumbai, India… pic.twitter.com/jKYfMUqgwL
क्या सिंधु जल संधि पर नरम पड़ा भारत? PAK मंत्री के दिल्ली दौरे के बीच MEA का दो-टूक जवाब
केएल राहुल का ऐतिहासिक कारनामा: SENA देशों में शतक ठोकने वाले बने पहले भारतीय ओपनर!
मां के समान कोई छाया नहीं : अंतिम संस्कार के दौरान भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, छलके आंसू
IND vs NZ: नई गेंद का कहर, पडिक्कल की शानदार पारी का अंत; भारत को दूसरा झटका
भूतिया कार या सॉफ्टवेयर का खेल? बेसमेंट में पूरी रात बिना ड्राइवर खुद ही पार्क होती रहीं गाड़ियाँ
मंच पर माला का घमासान: हरीश रावत और यशपाल आर्य की खींचतान देख सिर पीट बैठीं कुमारी शैलजा
इंडोनेशिया में ट्रेन और मिनीबस की भीषण टक्कर: इंजन में लगी आग, चालक की मौत
मणिपुर में जहरीली शराब का तांडव: 15 की मौत, 600 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; मचा हड़कंप
मां की अंतिम विदाई में छलके मुख्यमंत्री योगी के आंसू, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार
रुको! GTA 6 में राघव चड्ढा का जलवा , AAP ने शेयर किया अनोखा AI वीडियो