गुजरात में एक बहुत बड़ा डिजिटल पेमेंट घोटाला सामने आया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि एसडी पे (SD Pay) या अपना पे (Apna Pay) ऐप के जरिए 6.5 लाख से ज्यादा परिवारों को ठगा गया है। इस पूरे फर्जीवाड़े में अब तक 1,211 करोड़ रुपये की चपत लगने की बात सामने आई है।
कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि यह घोटाला 2024 से 2026 के बीच सरकार की नाक के नीचे फला-फूला। उन्होंने कहा कि सीबीआई, ईडी और एसएफआईओ जैसी एजेंसियां इस मामले में मूकदर्शक बनी रहीं। सुरजेवाला ने दावा किया कि खुद को राष्ट्रवादी बताने वाले लोग इस पूरे खेल के पीछे थे, जिनके तार सरकार से जुड़े होने का संदेह है।
आरोपियों ने उत्तर गुजरात से अपना काम शुरू किया और फिर अहमदाबाद समेत पूरे राज्य में अपने पैर पसार लिए। इन्होंने सेमिनार और आक्रामक मार्केटिंग के जरिए लोगों को लुभाया। लोगों से वादा किया गया कि वे अपना पैसा जमा करें और बदले में उन्हें कई गुना अधिक रिटर्न मिलेगा। सुरेंद्रनगर और वडोदरा के परिवारों ने अपनी जीवन भर की जमा-पूंजी और घर तक बेचकर इस ऐप में निवेश कर दिए।
सुरजेवाला का मानना है कि 1,211 करोड़ का आंकड़ा तो सिर्फ शुरुआत है। अगर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए, तो यह घोटाला 3,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। प्रभावित परिवारों में से 5.25 लाख परिवार अकेले गुजरात के हैं, जबकि बाकी पीड़ित 14 अन्य राज्यों से जुड़े हुए हैं।
कांग्रेस ने तीखा सवाल उठाया है कि जब सारा पैसा बैंकिंग चैनलों के जरिए आया-गया है, तो अब तक इसे जब्त क्यों नहीं किया गया? पुलिस ने इस मामले में अब तक 18 एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से 13 अकेले गुजरात में हैं। धवल पटेल समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और यह खुलासा हुआ है कि उन्होंने 7 फर्जी कंपनियां बनाकर 1,060 करोड़ रुपये का लेनदेन किया था।
कांग्रेस अब इस मामले को लेकर एक बड़ा अभियान चलाने की तैयारी में है। पार्टी एक याचिका तैयार कर रही है, जिस पर ठगी के शिकार सभी परिवारों के हस्ताक्षर लिए जाएंगे। इसे गुजरात के अधिकारियों को सौंपा जाएगा ताकि सरकार पर दबाव बनाकर पीड़ितों का पैसा वापस दिलाया जा सके। क्या सरकार अब इस पर कोई विशेष फंड बनाएगी? यह बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है।
₹1,211 करोड़ का डिजिटल पेमेंट घोटाला: 3 साल से जारी लूट पर मोदी और गुजरात की भाजपा सरकार पर गंभीर सवाल!👇
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 19, 2026
👉 जब 13 एफआईआर गुजरात में हैं और बाकी एफआईआर देश के अलग-अलग कोनों में हैं, तो “SD PAY – अपना पे” मोबाइल ऐप का अपराध एक से अधिक राज्यों में हुआ है। ऐसे में जाँच केवल अमरेली… pic.twitter.com/iKmG69hMjT
सम्राट चौधरी के सुरक्षाकर्मी ने स्वास्थ्य मंत्री को दिया धक्का: वीडियो वायरल होने के बाद SSG ने मानी अपनी गलती
मुंबई लोकल ट्रेन का चौंकाने वाला वीडियो: ड्राइवर के केबिन में घुसने की कोशिश करती दिखी महिला
सोना ₹1 लाख के करीब? शादी के सीजन में भी क्यों पिघल रहे हैं सोने-चांदी के दाम
EHSAAS 2026 : दिल्ली में अब छात्रों को मिलेगा मानसिक संबल, नई पॉलिसी से बदलेगी शिक्षा की दिशा
क्या अनंत अंबानी के लिए आया था अनन्या बिरला को शादी का रिश्ता? वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
जोहान्सबर्ग में रबाडा-हार्मर का तूफान: बांग्लादेश को रौंदकर दक्षिण अफ्रीका ने की बड़ी छलांग
भारत को हाथ काटने की धमकी देने वाले पाक मंत्री आ रहे दिल्ली, SCO बैठक में मचा बवाल
समझौता करने वाला PM कभी इस टेबल पर नहीं बैठ सकता : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
मैंने 12 लाख की आय पर टैक्स घटाया, तो क्या आपने सैलरी बढ़ाई? —PM मोदी का कॉरपोरेट जगत से सीधा सवाल
मंच पर राजा भैया ने पवन सिंह से छीना माइक, बगल में खड़े धीरेंद्र शास्त्री रह गए हैरान!