बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अकवान अब बेहद खतरनाक रूप ले चुका है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह तूफान आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर भारी तबाही मचा सकता है। प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अकवान वर्तमान में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है। यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। 20 नवंबर की दोपहर तक इसके ओडिशा के गोपालपुर और आंध्र प्रदेश के नरसापुर एवं पुरी के बीच तट से टकराने (Landfall) की प्रबल संभावना है।
तट से टकराते समय हवाओं की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जो झोंकों में 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस दौरान ओडिशा के कुछ इलाकों में 21 सेंटीमीटर से भी अधिक मूसलाधार बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त होने की आशंका है।
तूफान के चलते ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुल 12 जिलों में अचानक बाढ़ (Flash Floods) आने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी है, जिसके चलते मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। तटीय इलाकों में राहत और बचाव दल तैनात कर दिए गए हैं ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके।
अगले 48 घंटे देश के इन हिस्सों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं, ऐसे में मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखना अनिवार्य है।
The Severe Cyclonic Storm “Akvan” over the westcentral Bay of Bengal is likely to move north-northwestwards and cross North Andhra Pradesh & Yanam and South Odisha coasts between Narsapur and Puri, close to east of Gopalpur, by noon of 20th November, 2026.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 19, 2026
Expected Wind Speed:… pic.twitter.com/5uxZbpLYAv
रजाई में सोता है देश, -10 डिग्री में पत्थर बन जाती है फौजी की वर्दी! जवान का वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें
# वायरल वीडियो: मौत से खिलवाड़! निर्माणाधीन इमारत पर झूला झूलते हुए गाए गाने, यूजर्स बोले- यमराज आज छुट्टी पर हैं
सफाई के नाम पर धूल का बवंडर : ग्रेटर नोएडा में लापरवाही बरतने वाली कंपनियों पर लगा लाख-लाख का जुर्माना
अमेजन के जंगलों से बाहर आए अदृश्य आदिवासी: शकरकंद मांगकर फिर लौट गए अपनी दुनिया में
शतक जड़ने के बाद भी जसप्रीत बुमराह के मुरीद हुए हेनरी निकोल्स, बताया क्यों है उनका सामना करना सबसे कठिन
मंच पर राजा भैया ने पवन सिंह से छीना माइक, बगल में खड़े धीरेंद्र शास्त्री रह गए हैरान!
तनाव के बीच दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री: क्या पिघलेगी रिश्तों की बर्फ?
GTA 6 का मिथपैट फीवर: 9 घंटों में 1.3 करोड़ व्यूज और लाखों की कमाई का दावा
जेडीयू में बयानवीर बनाम डैमेज कंट्रोल : मंत्री के अपमान पर पार्टी दो फाड़, नेताओं के सुर अलग
जब डर के मारे सोनिया गांधी ने रद्द कर दी थी इंदिरा से पहली मुलाकात, फिर ऐसे बदली स्थिति