अर्मेनियाई टीवी के एक लाइव डिबेट शो द ग्रेट डिबेट में उस समय हड़कंप मच गया जब चर्चा के बीच दो पैनलिस्ट आपस में ही भिड़ गए। स्टूडियो में बहस का दौर देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या था विवाद का कारण? घटना 13 नवंबर की है। शो में पत्रकार बोरिस मुराजी और राजनीतिक विश्लेषक हारुत्युन म्क्रतचयान राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे। विवाद तब शुरू हुआ जब म्क्रतचयान ने मुराजी से पूर्व राष्ट्रपति सर्ज सरगस्यान के साथ उनके कथित प्राइवेट संबंधों को लेकर सवाल किया।
इस निजी सवाल से पत्रकार मुराजी आग-बबूला हो गए। उन्होंने सवाल को अपमानजनक बताते हुए विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच अपशब्दों का आदान-प्रदान शुरू हो गया।
लाइव टीवी पर भिड़े पैनलिस्ट शाब्दिक हमले जल्द ही शारीरिक हिंसा में बदल गए। देखते ही देखते दोनों पैनलिस्ट एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान हुई इस शर्मनाक घटना को देखकर दर्शक हैरान रह गए। शो के प्रेजेंटर और क्रू मेंबर्स ने बीच-बचाव कर बड़ी मुश्किल से दोनों को अलग किया।
सोशल मीडिया पर सफाई घटना के अगले दिन पत्रकार बोरिस मुराजी ने फेसबुक लाइव के जरिए अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि म्क्रतचयान ने शालीनता की सारी सीमाएं लांघ दी थीं, जिसके कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि जो काम म्क्रतचयान के पिता को करना चाहिए था, वह उन्हें करना पड़ा।
आयोग ने जताई गहरी चिंता इस घटना ने अर्मेनियाई मीडिया जगत को झकझोर दिया है। अर्मेनिया के टेलीविजन और रेडियो आयोग ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। आयोग ने अपने बयान में स्पष्ट किया है कि टेलीविजन डिबेट में मेहमानों द्वारा की गई हिंसा और अभद्र भाषा को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
अर्मानिया में एक टीवी डिबेट के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला.
— Abhinav Tripathi🇮🇳 (@abhinavthink) November 19, 2026
यहां पर डिबेट के दौरान दो पत्रकार आपस में भिड़ गए, पूरी घटना टीवी पर लाइव दिखी. pic.twitter.com/BU4Jt81Fuj
राहुल गांधी का बड़ा दावा: भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ टूट चुकी है , निशाने पर पीएम मोदी
प्याज के आंसू: 20 साल का रिकॉर्ड टूटा, 200 रुपये किलो तक पहुंची कीमत
जब सौरव को धोनी की पावर हिटिंग देख हुआ था अहसास: सचिन तेंदुलकर का भावुक संदेश
शेख हसीना की वापसी से दहला बांग्लादेश: यूनुस के घर में आगजनी, 28 जिलों में धमाके और हिंसा का तांडव
दिल्ली एयरपोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: बिना टिकट टर्मिनल-3 में घुसा युवक, CISF ने खदेड़कर दबोचा
बांग्लादेश में फिर दहला सत्ता का गलियारा: 28 जिलों में हिंसा और धमाके, यूनुस का घर भी निशाने पर
वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर चला पत्थर, सूरत में तीसरी बार निशाना बनी देश की शान
महिला कंडक्टर पर की अभद्र टिप्पणी, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गए सहयात्री
IPL 2027: कप्तानी की रेस में मची खलबली, इन 5 टीमों को है नए लीडर की तलाश
इस्लाम पर बोलना पड़ा भारी? यूट्यूबर साहिल पर जानलेवा हमले का आरोप, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल