बिहार के अररिया में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के बीड़ी पुल के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो के नहर में गिर जाने से 6 लोगों की मौत हो गई।
तिलक समारोह से लौटते समय हुआ हादसा जानकारी के मुताबिक, कार सवार सभी लोग सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के थुमहा गांव के निवासी थे। ये लोग अररिया के सिकटी में एक तिलक समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। देर रात बीड़ी पुल के पास चालक का वाहन पर से संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद गाड़ी सीधे नहर में जा गिरी।
एक को स्थानीय लोगों ने बचाया हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से गाड़ी में सवार एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बाकी 6 लोगों की दम घुटने और डूबने से मौत हो गई।
युवाओं की असमय मौत से पसरा सन्नाटा मृतकों की उम्र 15 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है। एक साथ घर के 6 चिराग बुझ जाने से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अस्पताल में पोस्टमार्टम की तैयारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। सभी शवों को अररिया सदर अस्पताल लाया गया है। अस्पताल के चिकित्सकों और मुख्यालय डीएसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
*बिहार के अररिया में बड़ा हादसा; सुपौल के 6 लोगों की मौ#त, तिलक समारोह से लौट रहे थे लड़की पक्ष के लोग, नदी में गिरी स्कार्पियो#accident#Araria#Supaulpic.twitter.com/Jo6QixOFWD
— Bhoopesh_Govt_aspirants (@Bhoopesh221) November 19, 2026
बेटी जिस तकलीफ से गुजरी... , ईशा सिंह की मां ने अविनाश मिश्रा को किया एक्सपोज, वायरल ऑडियो से मचा बवाल
महाचक्रवात अकवान का खतरा: आज दोपहर आंध्र-ओडिशा तट से टकराएगा तूफान, 10 राज्यों में हाई अलर्ट
आजम खान की जेल से रिहाई: क्या 2027 के यूपी चुनाव में बदलेगी समाजवादी पार्टी की तस्वीर?
IPL 2027 से पहले KKR में 3736 करोड़ की महा-डील: जय मेहता ने बेचे अपने शेयर, जानें शाहरुख खान पर क्या होगा असर
यूपी के इन 5 एक्सप्रेसवे पर संभलकर चलें, बदली गई स्पीड लिमिट; जानें नए नियम
वैरायटी की 100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स की लिस्ट में शाहरुख खान का दबदबा, बॉलीवुड से इकलौते नाम
शिक्षा का मंदिर बनाने की सजा मिली : डासना जेल से बाहर आते ही आजम खान का तीखा हमला
टीम इंडिया के साथ बेईमानी ? अंपायर के फैसले पर भड़के शुभमन गिल, मैदान पर हुआ जमकर विवाद
यहाँ रहना नर्क से कम नहीं : दिल्ली के सरकारी स्कूलों की बदहाली पर फूटा सौरव दास का गुस्सा
जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास: जवागल श्रीनाथ को पछाड़कर बने टीम इंडिया के सुपरस्टार