भुवनेश्वर: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान अकवान अब विकराल रूप ले चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, यह 20 नवंबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों, विशेषकर नरसपुर और पुरी के बीच टकराएगा। लैंडफॉल के समय हवा की रफ्तार 90 से 110 किमी प्रति घंटा होने का अनुमान है।
400 से अधिक सेंटर तैयार, युद्ध स्तर पर निकासी ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि राज्य में 400 से अधिक चक्रवात केंद्र सक्रिय किए गए हैं। कल दोपहर 2 बजे तक निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित ऊंचे स्थानों और शेल्टर होम में शिफ्ट करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
74 टीमें तैनात, बचाव के लिए कसी कमर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ओडिशा में 74 टीमें तैनात की गई हैं। इसमें 60 ODRF और 14 NDRF की टीमें शामिल हैं। इन टीमों का मुख्य काम पेड़ गिरने, सड़कें बंद होने और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने जैसी समस्याओं को तुरंत ठीक करना होगा।
6 जिलों में तीन दिन के लिए स्कूल बंद एहतियात के तौर पर ओडिशा सरकार ने 6 जिलों में सभी सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 19 नवंबर से 21 नवंबर तक पूरी तरह बंद रखने का आदेश दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें।
पर्यटन और समुद्री गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध तटीय क्षेत्रों में सुरक्षा को देखते हुए पर्यटन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के एसआरसी कार्यालय ने होटलों और रिसॉर्ट्स को निर्देश दिए हैं कि वे पर्यटकों के सभी कार्यक्रम रद्द करें। समुद्र तटों, नौका विहार, वाटर स्पोर्ट्स और क्रूज जैसी गतिविधियों को स्थिति सामान्य होने तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
आंध्र प्रदेश में भी हाई अलर्ट आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) ने भी कमर कस ली है। वहां NDRF की 13 और SDRF की 11 टीमें तैनात की गई हैं। लैंडफॉल के दौरान समुद्र का जलस्तर 0.5 से 1.0 मीटर तक बढ़ने की आशंका है, जिससे तटीय इलाकों में जलभराव का खतरा बना हुआ है। किसानों को भी अपनी फसलों और खेती के काम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Bhubaneswar, Odisha: CM Mohan Charan Majhi says, We are making more than 400 cyclone centres operational, and by 2 pm tomorrow, we will begin moving people to cyclone centres or other safe, elevated places to complete these arrangements. During landfall, heavy rain and high wind… pic.twitter.com/voB5ltKwMD
— IANS (@ians_india) November 18, 2026
70 रन पर आधी टीम आउट, फिर भी भारत पस्त: निकोल्स-फिलिप्स की आंधी ने पलटा पासा
राहुल गांधी का आर्थिक आपदा वाला दावा, अनुराग ठाकुर ने आंकड़ों से किया पलटवार
19 नवंबर को दिल्ली समेत देशभर के ऐतिहासिक स्मारकों में फ्री एंट्री, बिना टिकट करें सैर
याल्टा 2.0 या सिर्फ दिखावा? चीन में ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन की पहली महामुलाकात आज
अमेरिका में इतिहास रचने की दहलीज पर हकीम जेफ्रीस: पहले अश्वेत स्पीकर बनने की ओर कदम
ब्रिटिश शाही जोड़े से मिले पीएम मोदी: अर्थशॉट प्राइज और ग्लोबल पार्टनरशिप पर हुई खास चर्चा
बांग्लादेश की दहलीज पर गृहयुद्ध: मोहम्मद यूनुस का घर फूंका, कई शहरों में बम धमाकों से मची तबाही
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: नेपाल के खिलाफ मैदान में उतरेगी टीम इंडिया, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर टिकीं निगाहें
बॉयफ्रेंड के साथ 4 महीने बिताने के बाद पूर्व पति के पास लौटी महिला, दोबारा शादी का प्रस्ताव मिलते ही शख्स ने जो किया, वायरल हुआ वीडियो!
वैरायटी की 100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स की लिस्ट में शाहरुख खान का दबदबा, बॉलीवुड से इकलौते नाम