नवी मुंबई और सिंधुदुर्ग के बीच हवाई सफर की राह आसान हो गई है। लंबे इंतजार के बाद अब दोनों शहरों के बीच नियमित विमान सेवा की शुरुआत कर दी गई है। इससे यात्रियों का सफर न केवल आरामदायक हो गया है, बल्कि घंटों की लंबी यात्रा अब महज 70 मिनट में सिमट गई है।
पहली उड़ान में साथ दिखे नेता चिपी एयरपोर्ट पर पहली उड़ान की सफल लैंडिंग के साथ इस सेवा का आगाज हुआ। इस ऐतिहासिक उड़ान में शिवसेना नेता दीपक केसरकर और भाजपा नेता नितेश राणे ने साथ सफर किया। इस मौके पर नेताओं ने इसे कोंकण के विकास के लिए एक बड़ा कदम बताया।
सप्ताह के सातों दिन मिलेगी सुविधा प्रवासी अब सप्ताह के सातों दिन इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। फ्लाय 91 (Fly91) द्वारा संचालित इस विमान में एक साथ 72 यात्री सफर कर सकते हैं। विमान सेवा शुरू होने से मुंबई महानगर क्षेत्र और सिंधुदुर्ग के बीच कनेक्टिविटी काफी मजबूत हो गई है।
क्या है किराया और बुकिंग की स्थिति? इस हवाई सफर का किराया 3,500 से 7,500 रुपये के बीच तय किया गया है। हालांकि, यह दरें मांग और बुकिंग की तारीख के अनुसार बदल सकती हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से उपलब्धता और सटीक किराये की जानकारी जरूर ले लें।
पर्यटन और रोजगार को मिलेगी नई उड़ान शासन का मानना है कि यह विमान सेवा केवल आवागमन का जरिया नहीं है, बल्कि यह कोंकण के पर्यटन उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगी। नियमित उड़ानें शुरू होने से स्थानीय स्तर पर बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे और जिले की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।
विकास का संकल्प इस मौके पर मौजूद नेताओं ने कहा कि सिंधुदुर्ग को राज्य के शीर्ष तीन जिलों में शामिल करने का लक्ष्य है। सरकार का यह भी वादा है कि चिपी एयरपोर्ट अब भविष्य में कभी बंद नहीं होगा और इसे कोंकण की जीवनरेखा के रूप में विकसित किया जाएगा। यह सेवा अब मुंबई में काम करने वाले कोंकण वासियों के लिए सबसे बड़ा तोहफा है।
*दोन वर्षांच्या खंडानंतर चिपी विमानतळावरून नवी मुंबई-सिंधुदुर्ग विमानसेवा आज पुन्हा सुरू झाली. फ्लाय ९१ विमानसेवेच्या शुभारंभप्रसंगी नवी मुंबई ते चिपी सिंधुदुर्ग असा प्रवास करून आनंद व्यक्त केला. खासदार श्री. नारायणराव राणे साहेब यांनी पाहिलेले सिंधुदुर्गच्या विकासाचे स्वप्न पूर्ण करण्याच्या दिशेने आणखी एक महत्त्वाचे पाऊल आहे. मुख्यमंत्री श्री. देवेंद्रजी फडणवीस, उपमुख्यमंत्री श्री. एकनाथजी शिंदे, उपमुख्यमंत्री श्रीम. सुनेत्राताई पवार यांच्या नेतृत्वाखालील महायुती सरकारच्या सहकार्यामुळे हा महत्त्वाचा टप्पा गाठता आला आहे. सिंधुदुर्ग विमानतळ आता पुन्हा कधीही बंद पडणार नाही, यासाठी शासन कटिबद्ध आहे. हा विमानतळ केवळ प्रवासाचे साधन नसून सिंधुदुर्गच्या पर्यटन विकासाचे आणि स्थानिक तरुण-तरुणींच्या रोजगारनिर्मितीचे नवे दालन आहे. पर्यटन व्यवसाय, टुरिस्ट वाहतूक आणि विविध सेवा क्षेत्रांतील संधींचा लाभ जिल्ह्यातील स्थानिक तरुणांना मिळावा, यासाठी आमचा प्रयत्न राहील. सिंधुदुर्ग जिल्ह्याला दरडोई उत्पन्नाच्या बाबतीत राज्यातील पहिल्या तीन जिल्ह्यांमध्ये आणण्याचा आमचा संकल्प आहे! यावेळी आमदार निलेशजी राणे, आमदार दीपक केसरकर जी, जिल्हा बँक अध्यक्ष मनीष दळवी, जिल्हा परिषद अध्यक्ष प्रमोद कामत, जिल्हा परिषद उपाध्यक्ष दादा साईल, जिल्हाधिकारी तृप्ती धोडमिसे, पोलीस अधीक्षक डॉ. मोहन दहिकर, जिल्हा परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपूर्वा बासूर, भाजपा जिल्हाध्यक्ष प्रभाकर सावंत, शिवसेना जिल्हाप्रमुख दत्ता सामंत, राष्ट्रवादी काँग्रेस जिल्हाध्यक्ष अबीद नाईक, जिल्हा सरचिटणीस संदीप साटम, देवगड तालुकाध्यक्ष बंड्या नारकर, कणकवली तालुकाध्यक्ष मिलिंद मेस्त्री, दिलीप तळेकर, वेंगुर्ला नगराध्यक्ष दिलीप गिरप, कलमठ सरपंच संदीप मेस्त्री आदी मान्यवर उपस्थित होते. @CMOMaharashtra @Dev_Fadnavis @MeNarayanRane @mieknathshinde @SunetraA_Pawar @meNeeleshNRane @dvkesarkar #Sindhudurg #ChipiAirport #NaviMumbaiToSindhudurg #Fly91 #FlightServices #SindhudurgDevelopment #KonkanDevelopment #TourismDevelopment
— Nitesh Rane (@NiteshNRane) November 16, 2026
हज 2027: दूसरी किस्त जमा करने का आखिरी मौका, चूक गए तो रद्द हो जाएगी सीट
IPL 2027: रिटेंशन से पहले मची खलबली, ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या समेत 10 दिग्गजों ने बदली अपनी टीम!
दिलीप सिंह जूदेव की सांस्कृतिक विरासत: प्रबल प्रताप के नेतृत्व में फिर परवान चढ़ा घर वापसी अभियान
रॉबर्ट पैटिनसन बने नए जेम्स बॉन्ड: वैम्पायर से 007 तक का रोमांचक सफर
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर भारत के लिए अग्निपरीक्षा : क्या 58 साल पुराना इतिहास दोहरा पाएगी टीम इंडिया?
तेजा सज्जा ने रचाई सगाई: फिल्म इंडस्ट्री से दूर अमेरिका में काम करती हैं होने वाली दुल्हन मौर्या
दिल्ली के शोरूम में खौफनाक वारदात: सेल्सवुमन की गला रेतकर हत्या, CCTV में कैद हुई दरिंदगी
UP चुनाव 2027: कांग्रेस का मिशन 181 , गठबंधन की कमान संभालेंगी प्रियंका गांधी
गुजरात: शेर के पीछे दौड़ाई बाइक, वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग पर उठे सवाल
मुंबई की गलियों में उड़े प्रिंस विलियम के स्टंप्स, सचिन तेंदुलकर के साथ खेला गली क्रिकेट