प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अहम शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने के लिए फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंच गए हैं। अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान पीएम मोदी वैश्विक नेताओं के साथ रणनीतिक चर्चा करेंगे और द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देंगे।
इस यात्रा का सबसे चर्चित पहलू 17 नवंबर को होने वाली क्वाड बैठक है। यह पहली बार है जब क्वाड की बैठक किसी गैर-क्वाड सदस्य देश में आयोजित की जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में पीएम मोदी के अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची हिस्सा लेंगे। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता के लिहाज से यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है।
मंगलवार को पीएम मोदी 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और इंडो-पैसिफिक विजन को गति देने वाला है। इसके साथ ही, वे 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में बहुपक्षीय रणनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
मनीला पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान इलिगन सिटी के कलाकारों ने रामायण की विशेष प्रस्तुति दी। पीएम मोदी फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल हुए। खास बात यह रही कि वे कार्यक्रम स्थल तक बैटरी से चलने वाले पारंपरिक ऑटो-रिक्शा में सवार होकर पहुंचे और फिलीपींस की पारंपरिक पोशाक बारोंग तागालोग में नजर आए।
पीएम मोदी 17 नवंबर को मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा खालसा दीवान के पुनर्विकास कार्य की शुरुआत करेंगे। यह गुरुद्वारा एक सदी से अधिक पुराना है और इसका बड़ा आध्यात्मिक महत्व है। पीएम ने सिख समुदाय के सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे अपने कार्यक्रम का एक बेहद खास हिस्सा बताया है।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और आसियान समुद्री सहयोग वर्ष मना रहे हैं। आने वाले वर्षों में भारत और आसियान के बीच संवाद के 35 साल पूरे होने वाले हैं, जिसे देखते हुए यह यात्रा भविष्य के सहयोग की रूपरेखा तय करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी।
प्रधानमंत्री की इस यात्रा को वैश्विक अर्थव्यस्था और भू-राजनीतिक सुरक्षा के लिहाज से भारत के बढ़ते प्रभाव के तौर पर देखा जा रहा है।
Landed in Manila, Philippines a short while ago.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 16, 2026
Very happy to meet the Indian community, which accorded a very warm welcome.
It is wonderful to see our diaspora preserve Indian culture and at the same time, work towards bringing our nations closer.
The programme offered a… pic.twitter.com/m7MFOlQ60d
बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा , आंध्र-ओडिशा के लिए अलर्ट; जानें दिल्ली का हाल
पहली बार भारत में पर्यावरण का नोबेल : मुंबई में प्रिंस विलियम देंगे 12.45 करोड़ के अर्थशॉट अवॉर्ड
दिल्ली के शोरूम में दिल दहला देने वाली वारदात: CCTV में कैद हुई शबनम की आखिरी चीखें
‘समुक’: एलियंस के खिलाफ जंग छेड़ने को तैयार अक्षय कुमार, क्या बॉक्स ऑफिस पर होगी बड़ी टक्कर?
रजत पाटीदार का सुपरसोनिक धमाका: 48 गेंदों में 135 रन ठोक रचा इतिहास
महापर्व का समापन: 36 घंटे की कठिन तपस्या पूरी, उगते सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी सुख-समृद्धि
अमित शाह का खुलासा: आखिर क्यों महायुति में शामिल हुए थे अजित पवार?
सपा संग गठबंधन से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन , राहुल ने साफ कर दिया रुख
2027 की हैट्रिक के लिए मथुरा में भाजपाइयों का महामंथन, जीत का ब्लूप्रिंट तैयार
क्या पंजाब की राजनीति में होने वाला है बड़ा उलटफेर? सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में कैप्टन अमरिंदर की मौजूदगी ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी