राजनीतिक मंचों पर हमेशा सख्त तेवर में नजर आने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को एक बेहद अलग और भावुक अंदाज में दिखे। मौका था उनकी मां सोनिया गांधी की जीवनी Belonging: A Journey of Love के विमोचन का। दिल्ली के आईटीसी मौर्या होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में राहुल ने अपने माता-पिता के निजी पलों और परिवार से जुड़ी अनसुनी यादें साझा कीं।
जब राहुल ने अपने दोस्त से पूछा मासूम सवाल राहुल गांधी ने बताया कि बचपन में उन्हें अपने माता-पिता का प्यार एक सामान्य बात लगती थी। उन्होंने हंसते हुए किस्सा सुनाया, डाइनिंग टेबल पर पापा बैठे होते थे और उनकी गोद में मम्मा बैठी होती थीं। मुझे लगता था कि हर घर में यही होता है।
राहुल ने आगे बताया कि एक बार जब वह अपने किसी दोस्त के घर गए, तो उन्होंने बड़ी मासूमियत से पूछ लिया— तुम्हारी मम्मी तुम्हारे पापा की गोद में क्यों नहीं बैठी हैं? राहुल की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुरा उठे।
राजीव-सोनिया के बीच का इकलौता झगड़ा कार्यक्रम के दौरान राहुल ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने माता-पिता को पूरी जिंदगी में सिर्फ एक बार लड़ते हुए देखा था। उन्होंने बताया कि उस वक्त राजीव गांधी फोन पर कैप्टन अमरिंदर सिंह से बात कर रहे थे। सोनिया गांधी उन्हें कुछ बताने की कोशिश कर रही थीं, जिसे उन्होंने तीन-चार बार दोहराया। फोन पर व्यस्त होने के कारण राजीव गांधी थोड़े तनाव में आ गए और बस, यही उनके बीच का इकलौता झगड़ा था।
पिता की मौत ने बदल दी मां की दुनिया हंसी-मजाक के पलों के बाद माहौल तब गमगीन हो गया जब राहुल ने दुखद अतीत को याद किया। उन्होंने कहा कि पहले उनकी दादी इंदिरा गांधी और फिर उनके पिता राजीव गांधी की हत्या से उनका परिवार बिखर गया था।
राहुल ने भावुक होते हुए कहा, पिता की मौत ने मेरी मां को पूरी तरह बदल दिया था। जो मां हमेशा हंसती-मुस्कुराती थीं, राजीव गांधी के जाने के बाद मानो उनकी जिंदगी की लौ ही बुझ गई थी।
सोनिया गांधी ने क्यों लिखी यह किताब? किताब के लॉन्च पर सोनिया गांधी ने कहा कि उनके परिवार के बारे में बहुत सारी झूठी कहानियां गढ़ी गई हैं, जिनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा, मुझे लगा कि इस किताब के जरिए मैं अपनी भावनाएं और अपने परिवार की असली कहानी दुनिया के सामने रख सकती हूं।
सियासी गलियारों में चर्चा और विवाद इस आयोजन में विपक्ष के कई बड़े नेता, जैसे अखिलेश यादव और हेमंत सोरेन, शामिल हुए। हालांकि, यह किताब अब सियासी बहस का केंद्र भी बन गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी ने अपनी इस किताब के जरिए इमरजेंसी और 1984 के सिख दंगों जैसे संवेदनशील मुद्दों के सच पर पर्दा डालने का प्रयास किया है। वहीं, कांग्रेस इसे सोनिया के जीवन का एक ईमानदार दस्तावेज मान रही है।
#WATCH | Delhi: At the launch event of Sonia Gandhi s memoir, Belonging: A Journey of Love , Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi says, I see Amrinder Singh Ji here... We saw them (Rajiv Gandhi and Sonia Gandhi) argue, but we only saw them fight once. The coincidence of… pic.twitter.com/zg3Df5F6ww
— ANI (@ANI) November 16, 2026
रक्षा उद्योग पर मंडराता साइबर जासूसी का खतरा: एयर चीफ मार्शल ने बताया कैसे सुरक्षित रहेगा भारत
न्यूजीलैंड की चुनौती: गिल और राहुल भी हैं अनजान , सिर्फ 3 भारतीय खिलाड़ियों के पास है कीवी धरती पर टेस्ट का अनुभव
जाको राखे साइयां मार सके न कोय: सोते बच्चे पर झपटा नाग, मोर ने फरिश्ता बनकर बचाई जान!
बाइक पर जंगल का राजा , गुजरात में शर्मसार करने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन
क्या चुनाव आयोग वोट चोरी के 48 सवालों से बच रहा है? सुप्रीम कोर्ट में उठा बड़ा विवाद
सोनिया गांधी का खुलासा: क्यों इंदिरा गांधी से डरती थीं और उन्हें मां कहने में होती थी झिझक?
विदिशा PG कांड: नाबालिग की गंभीर हालत और सबूत मिटाने के आरोपों ने मचाई खलबली
चक्रवाती तूफान का अलर्ट: 145 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 12 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
एक दिन आपको भी जाना ही होगा : रोहित शर्मा के भविष्य पर कपिल देव का बड़ा बयान
मुंबई की गलियों में शाही रंग: प्रिंस विलियम और केट का देसी अंदाज़ वायरल