कानपुर: शहर के बाबूपुरवा क्षेत्र में लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष हर्ष कुमार वर्मा के साथ हुई लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। नशे की लत को पूरा करने की खातिर अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले तीन नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, इनका एक बालिग साथी साहिल अभी भी फरार है।
9 नवंबर की रात अधिवक्ता हर्ष कुमार वर्मा अपने मित्र के घर से लौट रहे थे। किदवई नगर में प्रेम ब्रास बैंड के पास चार लुटेरों ने उन्हें अचानक घेर लिया और झपट्टा मारकर गले से सोने की दो चेन (30 ग्राम और 10 ग्राम) छीन लीं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
इस वारदात को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी दक्षिण ने त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। घटना के खुलासे के लिए पांच अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे करीब 50 सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। फुटेज की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए स्पेशल टीम ने आरोपियों तक अपनी पहुंच बना ली और तीनों नाबालिगों को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे नशे के आदी हैं और अपना यह शौक पूरा करने के लिए ही उन्होंने अधिवक्ता को अपना शिकार बनाया। लूटे गए सोने को वे किसी ज्वेलर्स को महज 60 हजार रुपये में बेचने की फिराक में थे, लेकिन सौदा पक्का होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। लूट का शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया गया है।
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी नाबालिग हैं। वहीं, गिरोह का मुख्य सदस्य साहिल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने टीम की तत्परता और सफल खुलासे के लिए उन्हें 10 हजार रुपये के नकद इनाम देने की घोषणा की है।
*▪️बाबूपुरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चैन स्नैचिंग करने वाले 03 बाल अपचारी पकड़े, लूटी गई चैन बरामद▪️
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) November 14, 2026
▫️किदवई नगर में प्रेम ब्रास बैण्ड के पास हर्ष कुमार के गले से दो चैन (30 ग्राम व 10 ग्राम) झपट्टा मारकर छीन ली गई थीं। थाना बाबूपुरवा पर मु0अ0सं0 280/2026 धारा 304(2) बीएनएस में… pic.twitter.com/zr2SVDIjdo
दमघोंटू हवा पर आर-पार: पर्यावरण मंत्री के दफ्तर का घेराव करेंगी नेहा बोरा, पूछा- कब तक चुप रहेगी सरकार?
छठ की भक्ति में डूबीं अक्षरा सिंह: मिट्टी के चूल्हे पर बनाया प्रसाद, दीघा घाट पर दिया अर्घ्य
# जज्बे का कोई बैटिंग ऑर्डर नहीं: पाकिस्तान को धूल चटाकर चैंपियन बनी भारतीय टीम, गंभीर ने यूं दी बधाई
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: वडोदरा-विरार सेक्शन पर काम ने पकड़ी रफ्तार, 18 महीने में बदलेगी कनेक्टिविटी
लोग कहते हैं मुझे बॉल से डर लगता है... अर्शदीप सिंह ने टीम के साथियों को दिया करारा जवाब
छठ पूजा: दिल्ली मेट्रो का बड़ा तोहफा, सुबह 4:30 बजे से दौड़ेगी ट्रेनें; जानें ट्रैफिक अपडेट्स
भारत समिट 2026 पर सियासी संग्राम: अमित शाह का कांग्रेस पर प्रहार, कहा- देश को बदनाम करने की कोशिश
IND vs NZ: ऋतुराज गायकवाड़ के लिए खतरे की घंटी, हाथ से फिसली वनडे टीम में जगह
बंगाल में एनकाउंटर का नया दौर: सुवेंदु अधिकारी का अपराधियों को अल्टीमेटम, बोले- गोली चलाने वालों को मिठाई नहीं मिलेगी
रामायण का 4000 करोड़ का बजट: मार्केटिंग का शोर या वाकई है कोई बड़ा खेल?