किश्तवाड़ में शहीदों का अपमान? जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने आरोप लगाया है कि जिले में शहीद हुए दो एसपीओ, रशपाल सिंह और बॉबी चंद के शवों को सम्मान के साथ ताबूत में लाने के बजाय एक डंपर में उनके गांव पहुंचाया गया।
भावुक होकर सुनाई खरी-खोटी शुक्रवार को केयार गांव में अंतिम संस्कार के दौरान विधायक शगुन परिहार का गुस्सा फूट पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वे वहां मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकार लगाती दिख रही हैं। उन्होंने कहा, तीन दिन बीत गए, यदि अधिकारी शवों के साथ ऐसा अपमानजनक बर्ताव कर सकते हैं, तो सोचिए सामान्य नागरिकों का क्या होगा?
क्या हमारे जवानों की यही अहमियत है? शगुन परिहार ने बेहद भावुक होते हुए कहा, मैंने तीन दिन तक उस शहीद की बेटी को रोते देखा है, मेरा कलेजा फट रहा था। आप लोगों को अपनी वर्दी की क्रीज और प्रोटोकॉल की चिंता है, लेकिन उन बच्चों का क्या, जिन्होंने अपने पिता को खोया है? उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि ऐसा निरादर तो 90 के दशक में भी नहीं हुआ था, जैसा अब डंपर में शव लाकर किया गया है।
दिल्ली से हस्तक्षेप के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि जब तक दिल्ली के दरवाजे नहीं खटखटाए गए, तब तक स्थानीय प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। उन्होंने कहा, आज आप यहां कुर्सी पर बैठे हैं, लेकिन जिस तरह से हमारे जवानों का निरादर हुआ है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
क्या था पूरा मामला? बता दें कि 11 नवंबर को किश्तवाड़ के मरवाह जंगल में गोलीबारी के बाद दो एसपीओ लापता हो गए थे। गुरुवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान उनके गोलियों से छलनी शव मिले, जबकि उनके हथियार गायब थे।
कुलगाम में सुरक्षा बल अलर्ट पर दूसरी ओर, कुलगाम में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने घेराबंदी तेज कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले तीन दिनों में संदिग्ध गतिविधियों और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने 500 से अधिक युवाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।
*#WATCH | Kishtwar: While interacting with the police personnel regarding the mortal remains of two missing SPOs recovered in Kishtwar, BJP MLA from Kishtwar, Shagun Parihar, says, ... It has been three days... If an officer allows our mortal remains to be treated with indignity,… pic.twitter.com/uV01Hzyq0P
— ANI (@ANI) November 15, 2026
रायपुर के छठ घाटों पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल: डूबते सूर्य को नमन कर दिया बड़ा संदेश
खेल का वो पहला साथी, जो 49 साल बाद भी है सचिन के पास!
सैंडपेपर विवाद: चैड सेयर्स का बड़ा खुलासा, कहा- मुझे मैदान से सैंडपेपर हटाने का काम सौंपा गया था
छठ महापर्व पर भड़के खेसारी लाल यादव, पूछा- बार-बार हमारी आस्था को ही क्यों बनाया जाता है निशाना?
अमृतसर बस हादसा: मृतकों के परिवारों को 5 लाख और घायलों को 1 लाख देगी सरकार, CM मान ने की घोषणा
रुतुराज गायकवाड बने सुपरमैन : हवा में उड़कर लपका हैरतअंगेज कैच, वीडियो देख दंग रह गए फैंस
क्या छठ महापर्व हिंदुओं का नहीं? मुंबई में छठ विवाद पर खेसारी लाल यादव का छलका दर्द
हमारी डोर अल्लाह के हाथ में, अखिलेश की बीजेपी के हाथों में : ओवैसी का तीखा प्रहार
लखनऊ: गोमती तट पर आस्था का सैलाब, सीएम योगी ने श्रद्धालुओं पर बरसाए फूल
यूपी बीजेपी: 209 उम्मीदवारों की वायरल लिस्ट पर मचा बवाल, सीएम योगी और पंकज चौधरी ने तोड़ी चुप्पी