समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे ने संत समाज को तीन खेमों में बांट दिया है। रामलला के दर्शन को लेकर उठी इस हलचल ने अयोध्या की फिजा में सियासी गर्मी बढ़ा दी है।
जगतगुरु परमहंस का बड़ा दावा तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने विस्फोटक दावा किया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या के आसपास के 4-6 जिलों में अखिलेश के समर्थकों ने तैयारी शुरू कर दी है। परमहंस के मुताबिक, लोग तेल लगाकर अपनी बंबइया लाठियां तैयार कर रहे हैं, ताकि यदि कोई अखिलेश को रोकने की कोशिश करे, तो उसका करारा जवाब दिया जा सके।
माफी की मांग पर अड़ा एक वर्ग संतों का एक बड़ा धड़ा 1990 में कारसेवकों पर हुई पुलिस फायरिंग को लेकर सख्त है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य राजकुमार दास ने दो टूक कहा कि अखिलेश यादव को पहले उस घटना के लिए प्रायश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा, अगर वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगकर आते हैं, तो संत समाज खुद उनका स्वागत करेगा। बिना शुद्धि के दर्शन की बात बेमानी है।
रामलला सबके हैं , स्वागत में भी उठे स्वर वहीं, संतों का एक वर्ग इस राजनीति से अलग है। करतलिया आश्रम के महंत बालयोगी रामदास जैसे संतों का तर्क है कि भगवान राम किसी एक दल की बपौती नहीं हैं। उनका कहना है कि रामलला की चौखट पर आने वाले किसी भी व्यक्ति को नहीं रोका जाना चाहिए। उनके अनुसार, दर्शन करना हर हिंदू का अधिकार है और इसे राजनीतिक चश्मे से देखना गलत है।
सियासी मकसद का आरोप कुछ संतों ने इसे शुद्ध रूप से राजनीतिक स्टंट करार दिया है। नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास जैसे संतों का मानना है कि अखिलेश का यह दौरा धार्मिक नहीं, बल्कि 2027 के चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। उनका कहना है कि हिंदू वोट बैंक को साधने के लिए ही सपा प्रमुख अब राम मंदिर की शरण में जा रहे हैं।
क्या है दौरे का असल अर्थ? अयोध्या के संतों की यह रायशुमारी बता रही है कि अखिलेश का दौरा महज दर्शन तक सीमित नहीं रहेगा। जहां एक ओर माफी की शर्त और विरोध के सुर हैं, वहीं समर्थन में खड़े लोग इसे घर वापसी के नजरिए से देख रहे हैं। बहरहाल, अखिलेश का यह कदम उनकी पार्टी के लिए मास्टरस्ट्रोक साबित होगा या संतों की नाराजगी भारी पड़ेगी, यह आने वाला वक्त ही बताएगा।
*अयोध्या, यूपी: तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर कहा, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम है। जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ घर वापसी की बात करता है कि जो लोग सनातन से भटक गए हैं, अगर वे भी सनातन में आते हैं, तो उनका स्वागत होना चाहिए। प्रभु श्रीराम ने स्वयं कहा है, कोटि विप्र बध लागहिं जाहू, आएं सरन तजउं नहिं ताहू। भगवान श्रीराम ने कहा कि अगर करोड़ों ब्राह्मणों का हत्यारा भी मेरी शरण में आता है, तो मैं उसका त्याग नहीं करूंगा...यह जरूर मुझे सुनने को आया है कि अयोध्या से सटे चार-छह जिलों में अहीर लाठियों में तेल लगाना शुरू कर दिए हैं। जब हमें किसी ने बताया, तो हमने पूछा कि बाबा, आप भी रोकने जाएंगे? हमने कहा, किस बात के लिए? तो उन्होंने बताया कि हम लोग बढ़िया बम्बइया लाठी तैयार कर रहे हैं और उसमें तेल लगाना शुरू कर दिए हैं, ताकि जो अखिलेश को रोकेगा, उसके स्वागत में हम लोग तैयार हैं।
— IANS Hindi (@IANSKhabar) November 12, 2026
सड़क हादसे में लील गई भजन गायक और उनके पिता की जान, क्षेत्र में पसरा मातम
रैली में बिगड़ी बुजुर्ग कार्यकर्ता की तबीयत, पीएम मोदी ने रुककर की मदद
बेंगलुरु को 15,600 करोड़ की सौगात: प्रधानमंत्री मोदी ने पिंक लाइन का किया उद्घाटन, मेट्रो में लिया सफर का आनंद
शिवानी कुमारी के बाद अनु रंगीली का धमाका: अमेरिकी बॉडीबिल्डर संग बोल्ड डांस वीडियो ने लगाई इंटरनेट पर आग!
अब नीतीश सेतु के नाम से जाना जाएगा बिहार का 6-लेन महासेतु, जानें इसकी खासियत
ग्वालियर: पति पार्किंग में लगाता रहा बाइक, पीछे से प्रेमी संग रफूचक्कर हुई दुल्हन!
कैब का किराया मांगने पर दंपति की गुंडागर्दी, बेबस ड्राइवर का वीडियो देख खौल उठा लोगों का खून
सम्राट चौधरी से मुलाकात पर बोले प्रशांत किशोर: हाथ मिलाने से वे पीएचडी पास नहीं हो जाएंगे
छठ पूजा 2026: क्या अर्घ्य में बाधा बनेगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया सटीक अपडेट
न्यूजीलैंड के सामने बिखरी टीम इंडिया: 89 रनों पर ढेर होकर मिली 244 रनों की शर्मनाक हार