मुंबई: शुक्रवार तड़के मुंबई के कोस्टल रोड टनल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां नॉर्थ बाउंड टनल में एक साथ 6 वाहन आपस में टकरा गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
रात 2:33 बजे मची अफरा-तफरी हादसा रात करीब 2:33 बजे मरीन ड्राइव ट्रैफिक क्षेत्र के टनल में सीपी-9 और सीपी-10 के बीच हुआ। अचानक हुए इस सीरियल कोलिजन से टनल के अंदर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मलबार हिल और गांवदेवी थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।
बोनट से धुआं देख बढ़ा डर बचाव कार्य के दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब दुर्घटनाग्रस्त वाहनों में से एक के बोनट से धुआं निकलने लगा। टनल के भीतर आग फैलने का गंभीर खतरा था, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाई। अधिकारियों ने बिना देर किए फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल कर आग पर काबू पा लिया और बड़े हादसे को टल दिया।
टोइंग वैन से हटाया गया मलबा दुर्घटना के बाद टनल में उत्तर दिशा की ओर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया था। पुलिस ने तुरंत टोइंग वैन मंगवाई और सभी 6 क्षतिग्रस्त वाहनों को बाहर निकाला। टनल को पूरी तरह सुरक्षित करने के बाद ही यातायात को दोबारा बहाल किया गया।
फिलहाल स्थिति सामान्य मुंबई पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है। राहत कार्य पूरा होने के बाद अब कोस्टल रोड पर ट्रैफिक सुचारू रूप से चल रहा है। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर एक साथ इतने वाहन आपस में कैसे टकराए।
मुंबई कोस्टल रोड टनल में आपस में भिड़े 6 वाहन #mumbai#coastalroad#tunnelsixvehicles#collidepolice#prevent#majorfirepic.twitter.com/i35o1w9Mwa
— PRAMOD YADAV (@PRAMODYADAVNB) November 13, 2026
यूपी पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
भाजपा और अकाली दल का 40 साल पुराना रिश्ता स्वाभाविक , इंडी गठबंधन पर दिलीप घोष का जोरदार प्रहार
खौलते सूप में डाला स्मार्टफोन, फिर भी नहीं बिगड़ा बाल; वीडियो देख लोग रह गए दंग!
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: CBI-ED जांच का हाईकोर्ट आदेश रद्द
यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव का मास्टरस्ट्रोक, पहली लिस्ट में इन 5 महारथियों को मिला टिकट
सर गलती हो गई, माफ कर दो : मेरठ में युवती को बंधक बनाने वाला हैवान पुलिस के सामने गिड़गिड़ाया
रेलवे का बड़ा अलर्ट: 24 से 30 नवंबर के बीच रद्द हुई 16 ट्रेनें, सफर से पहले चेक करें अपनी लिस्ट
इंजीनियरिंग का बढ़ा क्रेज: JEE Main 2027 में रिकॉर्ड तोड़ आवेदन, 14 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा
बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी: अर्जुन सिंह के बयान से मचा हड़कंप, 16 दिसंबर पर टिकीं निगाहें
शाहरुख खान का पाकिस्तानी प्रेम या पेशेवर वफादारी? अली जफर के खुलासे से मचा बवाल