देश के दो अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और असम के नागांव में धरती डोलने से लोग सहम गए। गनीमत रही कि दोनों ही घटनाओं में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
पिथौरागढ़ में देर रात मची हलचल उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में 13 नवंबर की रात 12 बजकर 27 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में था। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
असम के नागांव में भी कांपी धरती पिथौरागढ़ के कुछ घंटों बाद ही असम के नागांव में भी भूकंप ने दस्तक दी। सुबह 4 बजकर 13 मिनट पर आए इस भूकंप की तीव्रता 3.8 दर्ज की गई। इसका केंद्र जमीन से 30 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। फिलहाल वहां से किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
भूकंप आने पर रखें ये सावधानियां आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप के दौरान घबराना नहीं चाहिए। झुको, ढको और पकड़ो का नियम अपनाएं।
भूकंप के बाद क्या करें? झटके थमने के तुरंत बाद बाहर न निकलें, कुछ मिनट रुकें। गैस के स्विच और बिजली के मेन लाइन को बंद कर दें। अगर आप सुरक्षित हैं, तो आसपास मौजूद घायल लोगों की मदद करें। बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दें। अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक सूचनाओं के लिए रेडियो या विश्वसनीय समाचार माध्यमों से जुड़े रहें। फोन का इस्तेमाल तभी करें जब बहुत जरूरी हो, ताकि आपातकालीन नेटवर्क पर दबाव न पड़े।
*EQ of M: 4.2, On: 13/11/2026 00:27:02 IST, Lat: 30.024 N, Long: 80.294 E, Depth: 5 Km, Location: Pithoragarh, Uttarakhand.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 12, 2026
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini @GSuresh_NCS @ndmaindia pic.twitter.com/68xMo8I5uk
मंगलुरु बस में सो रही नाबालिग से शर्मनाक हरकत, यौन शोषण के आरोप में कंडक्टर गिरफ्तार
बस में लड़की के हाथों में था गुलदस्ता, बुजुर्ग की एक बात ने बदल दिया जिंदगी का नजरिया!
मिसाइलों के साये में तैराकी: युद्धग्रस्त होर्मुज की लहरों में उतरे ब्रिटिश तैराक, दुनिया को दिया बड़ा संदेश
ईरान का अंडरग्राउंड शक्ति प्रदर्शन: ट्विन लॉन्चर ने बढ़ाई अमेरिका की टेंशन
बेटे की गिरफ्तारी से तिलमिलाई मां, रुद्रपुर में मोबाइल टावर पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
प्रचंड और ओली के चलन को तोड़ भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, ऊर्जा और निवेश पर टिकीं नजरें
IND A vs PAK A: मैदान पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, अंपायर से भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी और तिलक वर्मा से हुई गरमा-गरमी
भारत का ऐतिहासिक कारनामा: टेस्ट क्रिकेट में बना अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड में मचाया कोहराम
ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026: सचिन के सम्मान में झूम उठे रणवीर, शाहरुख की बातों ने किया भावुक
क्या विजय-संगीता का रिश्ता खत्म? काव्या मारन की शादी में दिखी अलग राहें