अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने हाल ही में उस अमेरिकी सैनिक को सैन्य सम्मान से नवाजा है, जिसने वेटरन्स डे के मौके पर उन्हें और उनकी टीम को अनुशासन का पाठ पढ़ाया था। यह घटना वॉर मेमोरियल की गरिमा और वहां तैनात जवान के कर्तव्यबोध की मिसाल बन गई है।
क्या हुआ था वॉर मेमोरियल पर? वेटरन्स डे के कार्यक्रम के बाद, रक्षा मंत्री हेगसेथ अपनी पत्नी और वरिष्ठ सहयोगियों के साथ टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर पर पहुंचे थे। वहां तस्वीरें खिंचवाने के दौरान उनका समूह जोर-जोर से हंस रहा था और ठहाके लगा रहा था।
तभी वहां ड्यूटी पर तैनात स्पेशलिस्ट थॉमस इग्लेसियस ने उन्हें टोक दिया। इग्लेसियस ने स्पष्ट और सख्त लहजे में कहा, सभी आगंतुक हर समय शांति और सम्मान का माहौल बनाए रखें। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इग्लेसियस की खूब सराहना हुई थी।
रक्षा मंत्री ने खुद दिया मेडल अब हेगसेथ ने खुद पेंटागन में स्पेशलिस्ट थॉमस इग्लेसियस को ज्वाइंट सर्विस कमेंडेशन मेडल प्रदान किया है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए हेगसेथ ने लिखा, हमें सैनिकों से प्यार है। हमें अनुशासन और मानकों से प्यार है। शाबाश, स्पेशलिस्ट।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह पदक आमतौर पर जूनियर सैनिकों को नहीं मिलता, जो इस सम्मान को और भी खास बनाता है। पेंटागन के प्रवक्ता ने भी माना कि इग्लेसियस ने बिना किसी भेदभाव के अपने कर्तव्य का पालन किया।
महाभियोग के संकट के बीच चर्चा में रहे हेगसेथ यह वाकया ऐसे समय में हुआ है जब रक्षा मंत्री हेगसेथ खुद राजनीतिक मुश्किलों से घिरे हैं। हाल ही में उनके खिलाफ प्रतिनिधि सभा में महाभियोग की कोशिश की गई थी, हालांकि वह इस प्रस्ताव के खारिज होने के बाद बच गए।
हेगसेथ पर ईरान नीति, लैटिन अमेरिकी जलक्षेत्र में सैन्य हमलों और वरिष्ठ अधिकारियों को पद से हटाने को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इन सबके बीच, स्मारक पर हुई इस घटना ने हेगसेथ और सेना के अनुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
क्या है टॉम्ब ऑफ द अननोन सोल्जर? यह स्मारक अमेरिका के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है, जहां अज्ञात वीर सैनिकों के अवशेष रखे गए हैं। 1948 से यहां अमेरिकी सेना की थर्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट (द ओल्ड गार्ड) के जवान 24 घंटे पहरा देते हैं। मौसम कैसा भी हो, यहां तैनात सैनिक अनुशासन और खामोशी की मिसाल पेश करते हैं।
We love soldiers.
— Secretary of War Pete Hegseth (@SecWar) November 12, 2026
We love standards.
Well done, Specialist.
Carry on Patriots. pic.twitter.com/Uk6ek6oOso
बाल-बाल बचे सांसद पप्पू यादव: काफिले की गाड़ी खाई में पलटी, 5 लोग गंभीर रूप से घायल
रिंकू सिंह का रॉकेट थ्रो : पाक कप्तान को किया रन आउट, फील्डिंग से जीता दिल
रणजी में बरसाए थे दोहरे शतक, अब एशिया कप में आयुष बडोनी का फ्लॉप शो – फैंस का फूटा गुस्सा
एशिया कप: मैदान पर भिड़े भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी, कप्तान तिलक वर्मा ने संभाला मोर्चा
मुसादिक मलिक को लगाम देतीं कौन हैं पाकिस्तानी अधिकारी फरहत आयशा? दिल्ली की तारीफ में कही ये बड़ी बात
44वें ओवर का डेड बॉल ड्रामा: अंपायर से भिड़ा पाकिस्तान, भारत की हार से खत्म हुआ रोमांच
क्या पीएम मोदी की सलाह ने बचा लिया निवेशकों का पैसा? मंत्री रामकृपाल यादव का बड़ा दावा
फैसलों की आलोचना करें, संस्थाओं को नहीं : CJI ने क्यों दी ये नसीहत?
कार्तिगई दीपम विवाद: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ तमिलनाडु सरकार ने दाखिल की पुनर्विचार याचिका
बिसलेरी के पानी पर FSSAI का बड़ा एक्शन, जांच में मिले कैंसरकारी केमिकल; कंपनी पर चलेगा मुकदमा