सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज की भूख किस हद तक खतरनाक हो सकती है, इसका एक और भयानक नमूना सामने आया है। एक बस ड्राइवर ने रील बनाने के चक्कर में न सिर्फ नियम तोड़े, बल्कि बस में सवार यात्रियों की जान को भी दांव पर लगा दिया।
क्या है पूरा मामला? वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बस सड़क पर धीरे-धीरे चल रही है। हैरानी की बात यह है कि ड्राइविंग सीट पर कोई नहीं है। बस का ड्राइवर चलती गाड़ी से नीचे उतर आता है और सड़क पर बेफिक्र होकर डांस करने लगता है। बस बिना किसी कंट्रोल के सड़क पर आगे बढ़ती रहती है।
सवारियों की जान पर नहीं किसी को परवाह वीडियो में दिख रहा है कि बस के अंदर सवारियां बैठी हुई हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस लापरवाही के बावजूद बस के अंदर बैठे यात्री भी इसे लेकर उतने गंभीर नहीं दिख रहे हैं। एक छोटी सी चूक या बस का अचानक रास्ता बदलना एक भीषण सड़क हादसे का कारण बन सकता था।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है। वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोगों का कहना है कि रील और वायरल ट्रेंड्स अब देश में सड़क हादसों की एक बड़ी वजह बनते जा रहे हैं।
सख्त कार्रवाई की मांग वीडियो देखने के बाद लोग ड्राइवर की जमकर आलोचना कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि रील के लिए ऐसा पागलपन बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। सोशल मीडिया पर लोग मांग कर रहे हैं कि संबंधित अधिकारियों को इस ड्राइवर की पहचान कर उसका ड्राइविंग लाइसेंस तुरंत रद्द करना चाहिए और उसके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत न करे।
Reels and viral trends are becoming one of the biggest reasons behind accidents and mishaps in this country. Just look at this 💀 Passengers are sitting inside a moving bus while the DRIVER is outside making a reel!
— Nikhil saini (@iNikhilsaini) November 12, 2026
Even more shocking, the passengers don’t seem to give a damn… pic.twitter.com/YcsuwW9O9S
ट्रेन में पावर का टकराव: बिना टिकट यात्रा कर रहे आर्मी जवानों की महिला TTE से तीखी बहस, वीडियो वायरल
40 घंटे तक बिना रुके जलने वाला जादुई दीया , छत्तीसगढ़ के कुम्हार के हुनर ने जीता सबका दिल
यूथ ओलंपिक में भारत का डबल धमाका : बॉक्सिंग रिंग में गुंजन ने रचा इतिहास, जीता पहला स्वर्ण पदक
हाथी का खौफनाक हमला: बाल-बाल बचा बाइक सवार, रोंगटे खड़े कर देगी यह घटना
न्यूजीलैंड में हाका नृत्य से हुआ विराट और रोहित का जोरदार स्वागत, वीडियो आया सामने
पंजाब चुनाव: आम आदमी पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की, कहा- यह सत्ता का नहीं, भविष्य का चुनाव
एनवीडिया सीईओ जेनसेन हुआंग का नया वीडियो वायरल, बेटी-दामाद की मौजूदगी ने बढ़ाई मुश्किलें
यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर का सामाजिक परिवर्तन मोर्चा तैयार, क्या बदलेगा सियासी समीकरण?
U-19 एशिया कप: फाइनल में भारत-पाकिस्तान की महाजंग, सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को दी मात
दुनिया समाधान के लिए भारत की ओर देख रही है: मोहन भागवत ने वन हेल्थ के प्राचीन भारतीय महत्व को समझाया