भारतीय क्रिकेट के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग इन दिनों चर्चा के केंद्र में हैं। अंडर-19 वनडे एशिया कप 2026 में यूएई के खिलाफ शानदार 160 रनों की पारी खेलकर उन्होंने अपनी चमक बिखेरी है। इस तूफानी शतक के बाद सोशल मीडिया पर उनका विराट कोहली के साथ 2017 का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है।
कोहली से क्या पूछा था आर्यवीर ने? वीडियो में नन्हे आर्यवीर तत्कालीन भारतीय कप्तान विराट कोहली का इंटरव्यू लेते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कोहली से मासूमियत भरा सवाल पूछा, क्या आपको याद है कि आप मेरे पापा से पहली बार कब और कैसे मिले थे?
कोहली ने याद किया वो खास पल इस सवाल के जवाब में विराट कोहली ने पुरानी यादें ताजा कीं। कोहली ने बताया कि उनकी मुलाकात दिल्ली के कोच अजीत चौधरी के जरिए हुई थी। कोहली ने कहा, मैंने अंडर-17 क्रिकेट में पहली डबल सेंचुरी लगाई थी, तब कोच ने बताया कि सहवाग जी आ रहे हैं और मुझे उनसे मिलवाया। मैं उनसे मिलने के लिए बहुत एक्साइटेड था। मेरे पास उस मुलाकात की आज भी एक फोटो है।
पिता से किया वादा निभाया यूएई के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में आर्यवीर ने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग से किया हुआ अपना वादा पूरा किया। मैच के बाद उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने अपने पिता से बड़ा शतक बनाने का वादा किया था। आर्यवीर ने कहा, मुझे अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाना है, क्योंकि उन्हें केवल बड़े शतक ही पसंद हैं।
धीमी शुरुआत के बाद दिखाया दम आर्यवीर की पारी का एक दिलचस्प पहलू उनका धैर्य रहा। उन्हें अपना पहला रन बनाने के लिए 14 गेंदों का इंतजार करना पड़ा, लेकिन उन्होंने खुद पर दबाव नहीं बनने दिया। 69 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के बाद उन्होंने गियर बदले और 131 गेंदों में अपना पहला शतक जड़कर साबित कर दिया कि उनमें बड़े मंच पर खेलने की काबिलियत है।
भारत को दिलाई सेमीफाइनल में एंट्री आर्यवीर के 160 रनों (168 गेंद, 17 चौके, 7 छक्के) की मदद से भारत ने निर्धारित ओवरों में 309/7 का स्कोर खड़ा किया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है और आर्यवीर को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Straight from the goldmine! 📂😍
— Star Sports (@StarSportsIndia) November 11, 2026
When a young Aaryavir Sehwag interviewed his icon Virat Kohli! Years later, he s making headlines of his own with the bat in India s U19 colours! 🙌 pic.twitter.com/pCCdJk7CkQ
न डर, न खौफ! 20 फीट लंबे अजगर के साथ बच्चों का खतरनाक खेल देख दंग रह गई दुनिया
छठ से पहले यमुना में मछली पॉलिटिक्स : क्या साजिश है या प्रदूषण का नतीजा?
प्रैक्टिस सेशन में ईशान किशन ने मोहम्मद सिराज को ललकारा: फुटबॉल चैलेंज में रनाल्डो के नाम पर छिड़ी जंग
चाची के साथ अवैध संबंध में बाधा बना चाचा, भतीजों ने लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट
अरविंद केजरीवाल को धमकी मामला: आरोपी का कोई गैंग कनेक्शन नहीं, रोहतक से हुई पहचान
पंजाब चुनाव 2027: AAP की दूसरी लिस्ट में बड़े बदलाव, कई मंत्रियों और विधायकों के कटे टिकट
भाईदूज पर दिखा अनोखा अखाड़ा: 100 साल पुरानी परंपरा में भिड़े पहलवान पाड़े
शिमला: डीसी ऑफिस में बंदरों का नोट वाला खेल , बुजुर्ग की जीवनभर की कमाई हवा में उड़ाई
एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक नोट से हड़कंप: उड़ान भरने से ठीक पहले आइसोलेशन बे में भेजा गया विमान
गिल और राहुल की गैरमौजूदगी में खुली ऋतुराज गायकवाड़ की किस्मत, चौथे वनडे में मचाएंगे धमाल!