कॉलेज की पढ़ाई पूरी करते ही युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती नौकरी तलाशने की होती है। साइबर अपराधी इसी बेचैनी का फायदा उठा रहे हैं। आजकल नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। फर्जी कॉल, ईमेल और आकर्षक जॉब ऑफर के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाया जा रहा है।
सावधान: एनसीएस (NCS) की सभी सेवाएं मुफ्त हैं श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एक जरूरी अलर्ट जारी किया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, आवेदन और इंटरव्यू जैसी सभी सेवाएं पूरी तरह से निशुल्क हैं। अगर कोई आपसे इन सेवाओं के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो समझ लें कि वह ठग है।
ठगों के झांसे में न आएं साइबर अपराधी अक्सर नौकरी की गारंटी देने का दावा करते हैं और बदले में रजिस्ट्रेशन फीस या डॉक्यूमेंटेशन चार्ज के नाम पर मोटी रकम वसूलते हैं। मंत्रालय ने साफ कहा है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति को एक रुपया भी न दें। किसी भी ईमेल या मैसेज पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।
कैसे करें ठगी की रिपोर्ट? यदि आप या आपका कोई परिचित इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार हो जाता है, तो तुरंत कार्रवाई करें। सबसे पहले साइबर अपराध की रिपोर्ट करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
इसके अलावा, नेशनल करियर सर्विस से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 1514 पर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट ncs.gov.in पर ही विजिट करें और किसी भी संदिग्ध लिंक से बचें।
नौकरी के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी से रहें सतर्क!
— Ministry of Labour & Employment, GoI (@LabourMinistry) November 9, 2026
NCS की सभी सेवाएँ पूरी तरह निःशुल्क हैं। पंजीकरण, आवेदन, इंटरव्यू और रोज़गार संबंधी सेवाओं के लिए किसी को भी शुल्क न दें।
अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: https://t.co/i89h9HQdIB#MoLE #NationalCareerService pic.twitter.com/nHQRkmVf2C
पाकिस्तान में 317 अरब के चीनी प्रोजेक्ट को बड़ा झटका: तरबेला बांध में जल सैलाब, निर्माण कार्य ठप
भारत बनाम न्यूजीलैंड: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें मुकाबला
दिवाली और प्रदूषण: सफाई देते हुए इमरान मसूद ने जनता से पूछे तीखे सवाल
सहवाग के बेटे आर्यवीर का विस्फोटक शतक, भारत को करो या मरो मुकाबले में दिलाई मजबूती
दिवाली के बाद रांची की सड़कों पर कैप्टन कूल का जलवा: विंटेज कार में दिखे MS Dhoni
सोते हुए छात्र पर गिरा भारी कैबिनेट, बाल-बाल बची जान; कोटा हॉस्टल का वीडियो वायरल
41 की उम्र में रचा इतिहास: क्रेग इरविन के दोहरे शतक से शारजाह में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड!
चोरी रोकने के लिए लगवाया CCTV, लेकिन कैमरे में कैद हुआ मौत का खौफनाक मंजर
यूपी के लिंक एक्सप्रेसवे में नूरा कुश्ती : अखिलेश यादव ने टेंडर प्रक्रिया पर उठाए गंभीर सवाल
Belonging : सोनिया गांधी की आत्मकथा का बाजार में धमाका, क्या यह लव स्टोरी है या सियासी दांव?