चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में दीपावली की रात एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके में मातम फैला दिया है। धार्मिक दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
कैसे हुआ हादसा? यह हृदयविदारक घटना सोमवार तड़के करीब 2:30 बजे मऊ तहसील के रामनगर कस्बे के पास हुई। श्रद्धालु चित्रकूट के धार्मिक स्थलों के दर्शन और दीपदान के बाद वापस प्रयागराज जा रहे थे। रायपुरा थाना क्षेत्र में पावर हाउस के पास अचानक ट्रैक्टर और ट्रॉली को जोड़ने वाली कपलिंग पिन (हुक) टूट गई। हुक टूटते ही ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी।
मदद के लिए दौड़ी पुलिस हादसे के बाद ट्रॉली के नीचे यात्री दब गए, जिससे चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही यूपी-112, रायपुरा पुलिस और मेले की ड्यूटी में तैनात प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ट्रॉली के नीचे दबे यात्रियों को बाहर निकाला गया।
घायलों का चल रहा इलाज घायलों को आनन-फानन में रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जिनमें छह साल का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रशासन की कार्रवाई चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पीड़ित परिवारों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रशासन ने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
*VIDEO | UP: Four dead after tractor-trolley carrying pilgrims overturns in Chitrakoot district. The accident took place around 2.30 am near Ramnagar in Mau tehsil, District Magistrate Pulkit Garg said. According to the DM, the victims were returning after visiting religious places in Chitrakoot when the vehicle s coupling mechanism (hook) came off, causing the trolley to lose control and overturn on the roadside. The occupants were trapped underneath the overturned trolley, he said. Immediately after receiving information about the accident, UP-112, Raipura police and officers deployed on fair duty rushed to the spot and carried out relief and rescue operations, Garg said. (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) November 9, 2026
मुजफ्फरनगर: नेशनल हाईवे पर रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना, कार खंभे से टकराई और जिंदा जल गए 6 लोग
ऑफिस वाली दिवाली: इश्क तेरा तड़पावे पर अंकल का धमाकेदार डांस, इंटरनेट पर मचा तहलका
दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: दिल्ली में पटाखा फटने से 10 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत
अनिरुद्ध-काव्या मारन की रॉयल शादी: ग्रीस में सजेगा सितारों का मेला, रजनीकांत समेत कई दिग्गज पहुंचे
राबिया एहसान हत्याकांड: टीवी एंकर की घर में गोली मारकर हत्या, पति ने कबूला गुनाह
दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं: 10 साल के बच्चे की मौत के बाद अस्पताल पर लगे लापरवाही के गंभीर आरोप
पीएम मोदी-जेलेंस्की की अहम बातचीत: यूक्रेन संकट का समाधान केवल ‘शांति और कूटनीति’ से संभव
LAC पर भारत की गेम चेंजर ताकत: न्योमा एयरबेस पर उतरा भारी विमान गजराज
दिल्ली का दम घुटा, सियासत गर्म: प्रदूषण के आंकड़ों पर छिड़ी आर-पार की जंग
दिवाली की गश्त पर नन्ही ब्लॉगर का तीखा सवाल, बैकफुट पर आईं DSP मैडम