ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अमेरिका ने अब तक का सबसे बड़ा दांव खेला है। अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटीज, वहां तैनात वैज्ञानिकों और संवेदनशील उपकरणों की गोपनीय जानकारी देने वाले के लिए 20 मिलियन डॉलर (लगभग 188 करोड़ रुपये) के इनाम की घोषणा की है।
जासूसी के लिए रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम यह इनाम अमेरिकी विदेश विभाग के रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस कार्यक्रम के तहत दिया जा रहा है। अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि जो व्यक्ति ईरान के परमाणु बुनियादी ढांचे, वैज्ञानिकों की पहचान या परमाणु सामग्री की आवाजाही की सटीक जानकारी देगा, उसे न केवल करोड़ों रुपये मिलेंगे, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर उसे सुरक्षित स्थान (रिलेशन) पर भी ले जाया जाएगा।
60% यूरेनियम संवर्धन पर अमेरिका की टेढ़ी नजर अमेरिका की इस छटपटाहट के पीछे आईएईए (IAEA) की 2025 की रिपोर्ट है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने यूरेनियम को 60 प्रतिशत शुद्धता तक संवर्धित कर लिया है। परमाणु विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस 60% संवर्धित यूरेनियम को थोड़ा और प्रोसेस किया जाए, तो यह 90% तक पहुंच जाएगा, जो परमाणु हथियार बनाने के लिए काफी है।
सेंट्रीफ्यूज की खोई हुई जानकारी पर चिंता अमेरिका का आरोप है कि ईरान अंतरराष्ट्रीय परमाणु एजेंसी (IAEA) के साथ सहयोग नहीं कर रहा है। एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में स्वीकार किया है कि ईरान में सेंट्रीफ्यूज (यूरिनियम संवर्धन की मशीन) के उत्पादन और उनके भंडार की निरंतरता को लेकर जानकारी का अभाव है। अमेरिका अब सीधे तौर पर अंदरूनी सूत्रों से यह डेटा हासिल करना चाहता है।
हमलों के दावों के बीच भी रहस्य बरकरार जून 2025 में अमेरिका ने ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत फोर्डो, नतान्ज और इस्फहान स्थित ईरान के ठिकानों पर हमले किए थे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें पूरी तरह नष्ट करने का दावा किया था। लेकिन, IAEA की नवंबर 2025 की रिपोर्ट में कहा गया कि एजेंसी इन ठिकानों का निरीक्षण ही नहीं कर सकी। अब यह इनाम इस बात का संकेत है कि अमेरिका अभी भी ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जमीनी हकीकत को लेकर अनिश्चित है।
अमेरिका का पुराना हथियार है इनाम ईरान के खिलाफ अमेरिका के लिए इनाम की घोषणा कोई नई बात नहीं है। इससे पहले 2019 में IRGC के वित्तीय नेटवर्क की जानकारी के लिए 15 मिलियन डॉलर और 2024 में शहराम पौरसाफी की सूचना पर 20 मिलियन डॉलर का इनाम रखा गया था। अब परमाणु रहस्यों को उजागर करने के लिए अमेरिका ने अपनी तिजोरी फिर से खोल दी है।
Rewards for Justice is offering a reward of up to $20 million and possible relocation for information about Iran’s nuclear program, including its facilities, equipment, and associated personnel, such as those in the scientific community, or the movement of any of the above.… pic.twitter.com/ruTNlZxqFh
— U.S. Central Command (@CENTCOM) November 7, 2026
बिहार में अब माफियाओं का हिसाब होगा: तेजस्वी और राहुल पर बरसी BJP
दिवाली और छठ पर घर जाना हुआ आसान, वंदे भारत में बढ़ाए गए 4 अतिरिक्त कोच
डोनाल्ड ट्रंप को ओवल ऑफिस में मिली हनुमान चालीसा, जानें किसने और क्यों भेंट की ये विशेष तोहफा?
अयोध्या बनी रोशनी का महासागर: 30 लाख दीयों से जगमगाई रामनगरी, 10वें दीपोत्सव ने रचे नए कीर्तिमान
व्हाइट हाउस के पास ट्रंप को मारने की साजिश! हथियारबंद वेनेजुएला नागरिक गिरफ्तार
दिवाली से पहले हरियाणा की जनता को बड़ी सौगात, लाडो लक्ष्मी योजना और चौकीदारों का बढ़ा मानदेय
दिवाली पर पीएम मोदी का खास संदेश: इस बार भी सरहद पर वीर जवानों संग मनाएंगे खुशियां
बारिश ने बचाई टीम इंडिया की लाज, रोमांचक मुकाबले में DLS से मिली जीत
कोच्चि में विरोध का बिगुल: कॉकरोच जनता पार्टी का SIR के खिलाफ मोर्चा, उठाए चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल
सोनिया गांधी के बाबरी आंसुओं पर सियासी घमासान; BJP का तीखा हमला - वोटबैंक की राजनीति