दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन आज 72 साल के हो गए हैं। इस खास अवसर पर उन्होंने अपने प्रशंसकों को एक बेहतरीन तोहफा देते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म के नाम और फर्स्ट लुक से पर्दा उठा दिया है।
KH237 का मिला नाम संडियार अब तक KH237 के नाम से चर्चित इस फिल्म का आधिकारिक शीर्षक संडियार (Sandiyar) रखा गया है। राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल द्वारा निर्मित इस फिल्म की घोषणा 7 नवंबर की सुबह की गई। अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा कर अपने प्रशंसकों का उत्साह दोगुना कर दिया है।
दमदार और खूंखार लुक सामने आए पोस्टर में कमल हासन का अंदाज बेहद प्रभावशाली है। वे बढ़ी हुई दाढ़ी और मूंछों में नजर आ रहे हैं। इस इंटेंस लुक में कमल एक कार के दरवाजे पर हाथ रखकर खड़े हैं, जिस पर खून के निशान देखे जा सकते हैं। कैमरे की ओर देखते हुए उनकी गंभीर और गुस्से से भरी आंखें फिल्म के डार्क जॉनर की ओर इशारा कर रही हैं।
हथियार के साथ टीजर ने बढ़ाया रोमांच फिल्म के फर्स्ट लुक से एक दिन पहले भी मेकर्स ने एक टीजर पोस्टर जारी किया था। उस पोस्टर में कमल बनियान पहने हुए थे और उनके हाथ में एक बड़ा धारदार हथियार नजर आ रहा था। पोस्टर के साथ रिवेंज गिव्स सेटिस्फैक्शन (बदला संतुष्टि देता है) जैसी टैगलाइन ने फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
50 साल से अधिक का सुनहरी सफर 6 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में करियर शुरू करने वाले कमल हासन ने 1974 में कन्याकुमारी से बतौर लीड एक्टर अपनी पहचान बनाई थी। अपने पांच दशकों से भी लंबे करियर में उन्होंने 230 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। संडियार कमल हासन के अभिनय सफर की 237वीं फिल्म है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
Revenge gives satisfaction but…
— Raaj Kamal Films International (@RKFI) November 6, 2026
TITLE FROM TODAY @ 5:00 PM#KamalHaasan #SUArunkumar @ikamalhaasan #Mahendran @anirudhofficial @RKFI @turmericmediaTM @magizhmandram pic.twitter.com/i50611BVvI
दिल्ली में छिपा था मणिपुर का खतरनाक उग्रवादी, फर्जी पहचान के साथ होटल में काट रहा था वक्त
पटना से प्रयागराज तक छोटे सरकार का शक्ति प्रदर्शन: सैकड़ों गाड़ियों का काफिला, पुलिस से हुई तनातनी
तौहीद हृदॉय का ऐतिहासिक धमाका: पहले शतक को बनाया दोहरा शतक, बांग्लादेश को हार से बचाकर रचा इतिहास
लाल साड़ी वाली महिला और सांड का वायरल वीडियो: क्या यह चमत्कार है या एआई-जनित भ्रम?
दिवाली पर सेठ का बड़ा दिल : 50 कर्मचारियों को एक-एक लाख रुपये का बोनस देकर जीता सबका मन
कोच्चि में जंतर-मंतर : CJP का SIR के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, पीएम मोदी पर साधा तीखा निशाना
अयोध्या दौरे पर अखिलेश का यू-टर्न : क्या 2027 की तैयारी के लिए रामलला की शरण में सपा प्रमुख?
अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत : अखिलेश के अयोध्या दौरे पर राजभर का तीखा तंज
LAC के पास 13,000 फीट की ऊंचाई पर IAF का शक्ति प्रदर्शन, न्योमा में उतरा सबसे भारी विमान
ट्रंप का नया माइंड : स्टीफन मिलर को मिली व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ की कमान