उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से जुड़ी सेवाओं को अब और अधिक पारदर्शी और सुलभ बनाया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश ने राज्य के सभी मतदाताओं से एक जरूरी अपील की है। अब फॉर्म-6, 7 और 8 भरते समय मोबाइल नंबर देना अनिवार्य सा हो गया है।
क्यों जरूरी है मोबाइल नंबर देना? निर्वाचन आयोग के अनुसार, यदि आप ऑफलाइन फॉर्म जमा कर रहे हैं, तो अपना सही और सक्रिय मोबाइल नंबर जरूर लिखें। इससे आपको आवेदन जमा होने की पुष्टि (Acknowledgement) और संदर्भ संख्या (Reference Number) तुरंत आपके फोन पर मिल जाएगी। इसके अलावा, सत्यापन से लेकर अंतिम निर्णय तक की हर जानकारी आपको घर बैठे प्राप्त होगी।
फॉर्म-6: नया नाम जुड़वाने के लिए अगर आप पहली बार मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा रहे हैं, तो फॉर्म-6 भरते समय अपना मोबाइल नंबर जरूर दर्ज करें। इससे आवेदन में किसी कमी या अतिरिक्त दस्तावेज की मांग होने पर आपको तुरंत सूचना मिल जाएगी। बीएलओ (BLO) के वेरिफिकेशन और ईआरओ (ERO) के फैसले का स्टेटस भी आपको एसएमएस के जरिए मिलता रहेगा।
फॉर्म-7: नाम हटवाने की प्रक्रिया मतदाता सूची से नाम हटाने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए फॉर्म-7 का उपयोग किया जाता है। व्यक्तिगत जानकारी और सुरक्षा के लिहाज से यहां सही नंबर देना जरूरी है, ताकि आपके आवेदन की स्थिति पर नजर रखी जा सके और अंतिम कार्रवाई की जानकारी आप तक पहुंचे।
फॉर्म-8: विवरण में सुधार के लिए नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन और स्थान परिवर्तन के लिए फॉर्म-8 भरा जाता है। विशेष रूप से दिव्यांग मतदाताओं के लिए, पीडब्ल्यूडी (PwD) मार्किंग की स्थिति जानने के लिए मोबाइल अपडेट होना बहुत फायदेमंद है। इससे सुधार की प्रक्रिया में होने वाली देरी या अप्रूवल की जानकारी आपको समय पर मिल जाएगी।
अगर अपना फोन नहीं है तो क्या करें? निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी मतदाता के पास निजी मोबाइल फोन नहीं है, तो वे अपने परिवार के किसी भी सदस्य का सक्रिय नंबर दे सकते हैं। बस यह सुनिश्चित करें कि दिया गया नंबर चालू हो ताकि जरूरी संदेश आप तक पहुंच सकें।
सावधानी जरूरी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि गलत या बंद नंबर देने से आपको अपने आवेदन की स्टेटस रिपोर्ट नहीं मिल पाएगी। जागरूक मतदाता बनें और फॉर्म जमा करते समय यह सुनिश्चित करें कि आपका सही मोबाइल नंबर दर्ज किया गया है।
🗳️मतदाता सेवाओं से जुड़ी हर अपडेट जानकारी अपने मोबाइल नंबर पर आसानी से प्राप्त करें!
— CEO Uttar Pradesh (@ceoup) November 5, 2026
📲 मतदाता सूची से संबंधित ऑफलाइन फॉर्म-6, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 जमा करते समय अपना सही और सक्रिय मोबाइल नंबर अवश्य दें।
➡️ आवेदन की पुष्टि, संदर्भ संख्या, सत्यापन और अंतिम निर्णय तक की अपडेट… pic.twitter.com/S3XUeI27Ez
रामायण बनी भारतीय सिनेमा का नया गौरव, एटली ने नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की जमकर की तारीफ
रामायण का जलवा: साउथ के दिग्गजों ने रणबीर-यश की फिल्म को बताया भारतीय सिनेमा की नई मिसाल
फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा: ब्राजील में एक साथ दिखाए गए 51 रेड कार्ड, टूटा वर्ल्ड रिकॉर्ड
4000 करोड़ की रामायण पर लक्ष्मण ने तोड़ी चुप्पी, रवि दुबे के काम पर कही ये बड़ी बात
भारत बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे वनडे में कौन मारेगा बाजी? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड खोलेगा जीत का राज
यूपी चुनाव 2027: योगी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- सपा की पिछलग्गु बन गई है कांग्रेस
पहले वनडे में जीत के बाद बदली ICC रैंकिंग: भारत का दबदबा बरकरार, न्यूजीलैंड को लगा झटका
मुंबई इंडियंस में फंस गए हैं हार्दिक पांड्या? अंबाती रायडू ने बताया भविष्य का सही रास्ता
दिवाली पर बर्बरता: गरीब महिला की मेहनत पर चढ़ा दी गाड़ी, चकनाचूर हुए दीये
Xiaomi HyperOS 4 का ऐलान: 82 डिवाइसेस को मिलेगा नया अवतार, चेक करें आपका फोन लिस्ट में है या नहीं