अखिलेश यादव का कड़ा विरोध उत्तर प्रदेश में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के बयानों को लेकर राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शास्त्री पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की है। अखिलेश का तर्क है कि ईशनिंदा करने वाले और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों को सार्वजनिक आयोजनों की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।
राजा भैया का ऐलान और आमंत्रण अखिलेश यादव के विरोध और प्रशासन से अनुमति न देने की अपील के बावजूद, कुंडा के विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रमुख राजा भैया ने धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उन्होंने बेंती हवाई पट्टी स्थित योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम में कथा का आयोजन सुनिश्चित किया है। यह आयोजन 17 से 20 नवंबर तक चलेगा।
भव्य तैयारियों का दौर आयोजन को लेकर कुंडा में तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। कथा स्थल पर विशाल जर्मन हैंगर पंडाल बनाया जा रहा है। लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, पार्किंग और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। कथा के साथ ही यहां दो दिवसीय मेले का भी आयोजन किया जाएगा।
अखिलेश ने प्रशासन को दी नसीब अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार से अपील की है कि वे कुंडा सहित प्रदेश के अन्य स्थानों पर होने वाले इन आयोजनों को अनुमति न दें। सपा अध्यक्ष का कहना है कि विवादित बयानों के कारण शास्त्री की छवि खराब है और उन्हें मंच देने से समाज में वैमनस्य फैल सकता है।
क्या था पूरा विवाद? यह सारा विवाद धीरेंद्र शास्त्री के उस बयान से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने भगवान राम को सीधा और भगवान श्रीकृष्ण को टेढ़ी लीला वाला बताया था। हालांकि, विरोध बढ़ने के बाद उन्होंने माफी मांग ली थी, लेकिन समाजवादी पार्टी इसे मानवीय भूल मानने के बजाय अक्षम्य ईशनिंदा मान रही है और लगातार उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए है।
*मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के पावन चरित्र, दिव्य आदर्शों, त्याग, धर्म और जीवन-मूल्यों की अनुपम गाथा से जन-जन को जोड़ने वाली दिव्य श्रीराम कथा के पावन आयोजन में आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।
— Jansatta Dal Loktantrik (@JSDL_Official) November 4, 2026
परम पूज्य आचार्य पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी (पीठाधीश्वर, बागेश्वर धाम सरकार)… pic.twitter.com/Oe7Gtlw6PN
पहले वनडे में जीत के बाद बदली ICC रैंकिंग: भारत का दबदबा बरकरार, न्यूजीलैंड को लगा झटका
दिवाली पर क्रिकेट का डबल धमाका: दूसरे वनडे में विराट-रोहित के जलवे के लिए हो जाएं तैयार
IPL 2027: चेन्नई और हैदराबाद में हुई महा-ट्रेड, 4 धुरंधर खिलाड़ियों की अदला-बदली
क्या मनीष कश्यप को मिल गई हमसफर ? अनुष्का शर्मा के साथ तस्वीर शेयर कर शुरू की चर्चा
भजनलाल परिवार की आदमपुर में घर वापसी : दुकान नंबर 107 बना IAS परी बिश्नोई का नया आशियाना
IND vs NZ: दूसरा वनडे, विराट कोहली के पास रिकी पोंटिंग को पछाड़कर इतिहास रचने का मौका
विराट कोहली का बड़ा खुलासा: 55 शतकों को छोड़, इस छोटी पारी को माना अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ
राहुल गांधी का खौफ या जुबान फिसलन? सीएम साय के बयान पर भूपेश बघेल का तंज
1 जनवरी से सस्ता होगा आपका रेल सफर: 18 ट्रेनों से हटा सुपरफास्ट का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
किसी कंपनी के HR नहीं, तुम जनता के नौकर हो : नागपुर PWD दफ्तर में IAS अधिकारी को युवक का दो-टूक जवाब