भोपाल में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। मंच से भाषण देते हुए सीएम की जुबान फिसल गई और उन्होंने अपने ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ विवादित बोल बोल दिए।
क्या हुआ था मंच पर? पदयात्रा के दौरान उत्साह में सीएम मोहन यादव ने गलती से जेपी नड्डा मुर्दाबाद के नारे लगा दिए। हालांकि, अपनी गलती का अहसास होते ही उन्होंने तुरंत खुद को संभालते हुए जेपी नड्डा जिंदाबाद के नारे लगाए, लेकिन तब तक यह वीडियो वायरल हो चुका था।
अखिलेश यादव का बड़ा तंज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वीडियो को शेयर करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, सामनेवाले से समझदार तो उनके पीछेवाला है, प्रतिक्रिया को अत्यंत ध्यानपूर्वक देखा जाए। जुबां पर आज दिल की बात आ गई। अखिलेश का यह इशारा सीएम के पीछे खड़े सुरक्षाकर्मी (PSO) की उस प्रतिक्रिया की ओर था, जो वीडियो में हैरान नजर आ रहे हैं।
कांग्रेस ने भी लिया आड़े हाथों मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को खुद को संभालना चाहिए, क्योंकि अब मन की बात बाहर आने लगी है। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी वीडियो साझा करते हुए व्यंग्य किया और पीछे खड़े PSO के रिएक्शन पर ध्यान देने को कहा। पार्टी के आधिकारिक हैंडल से भी सवाल किया गया कि क्या हर बार जुबान फिसलना ही होता है?
कार्यक्रम में जुबानी हमला भले ही सीएम मोहन यादव की जुबान फिसल गई हो, लेकिन उस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे वार किए। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट का अपमान करती है और चुनाव आयोग को अपनी जेब की पुड़िया समझती है। वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर इमरजेंसी का जिक्र करते हुए लोकतंत्र बचाने का ढोंग करने का आरोप मढ़ा।
*सामनेवाले से समझदार तो उनके पीछेवाला है, प्रतिक्रिया को अत्यंत ध्यानपूर्वक देखा जाए।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 4, 2026
जुबां पर आज दिल की बात आ गई… pic.twitter.com/tuJxGPCIEV
रोहित के उस रन-आउट ने बदल दी बाजी , जीत के बाद शुभमन गिल ने खोल दिए जीत के राज
हारमोनियम की थाप पर मोदी का सुर संग्राम : अर्जुन राम मेघवाल का कांग्रेस को करारा जवाब
कुछ तो लोग कहेंगे... : रामायण पर छिड़े विवाद और ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर का दो-टूक जवाब
बछड़े को टक्कर मार भाग रहा था कार सवार, गायों के झुंड ने फिल्मी अंदाज में घेरा
खाकी की नाक के नीचे नशे का खेल: भुवनेश्वर पुलिस चौकी के अंदर युवक ने की ऐसी हरकत
IND vs NZ: ऑकलैंड में इतिहास रचने को तैयार विराट कोहली, सचिन-सहवाग का रिकॉर्ड खतरे में
पौड़ी में गुलदार का खौफ: आंगन से मासूम को उठा ले गया आदमखोर, आक्रोशित ग्रामीणों ने MLA को घेरा
फुटबॉल मैदान पर मातम: गोलकीपर से जोरदार टक्कर के बाद 30 साल के होनहार खिलाड़ी की दर्दनाक मौत
IND vs NZ 2nd ODI: सीरीज पर कब्जा जमाने की तैयारी, जानें कब और कहां देखें दूसरा रोमांचक मुकाबला
स्टेज पर भारत-पाकिस्तान का महा-दंगल : बॉक्सर ने सरेआम जड़ा पाकिस्तानी को थप्पड़