नई दिल्ली: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में डेटिंग ऐप्स के जरिए युवाओं को फंसाने और उनसे जबरन वसूली करने वाला एक बड़ा गिरोह बेनकाब हुआ है। छात्रों का गढ़ कहे जाने वाले इस इलाके में अब कैफे स्कैम का खतरा सिर चढ़कर बोल रहा है। हालिया घटना में एक युवक को डेट पर बुलाकर बंधक बना लिया गया और 26 हजार रुपये का फर्जी बिल थमा दिया गया।
पीड़ित युवक जैद अहमद की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर एक युवती से हुई थी। बातों के सिलसिले के बाद युवती ने उसे मुखर्जी नगर के एक कैफे में ब्लाइंड डेट के लिए बुलाया। युवक वहां पहुंचा, लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि वह किसी गहरी साजिश का शिकार होने वाला है।
कैफे में युवती ने मजे से कई महंगे ड्रिंक्स और खाने का ऑर्डर दिया। कुछ देर बाद, वह किसी बहाने से वहां से चुपचाप खिसक गई। युवती के जाते ही कैफे के स्टाफ ने जैद को 26,000 रुपये का एक हाथ से लिखा हुआ फर्जी बिल थमा दिया। जब जैद ने इतने बड़े बिल का विरोध किया, तो कैफे के कर्मचारियों ने न केवल उसके साथ बदसलूकी की, बल्कि उसे वहां से बाहर जाने से भी रोक दिया।
युवक को जब बंधक बनाकर धमकाया गया, तो उसने घबराकर अपने पिता को फोन किया। पिता की इमरजेंसी कॉल मिलते ही मुखर्जी नगर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और कैफे पर छापेमारी की। पुलिस ने मौके से पीड़ित युवक को सुरक्षित निकाला और कैफे मालिक जावेद व मैनेजर अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि ये स्कैमर्स एक सोची-समझी साजिश के तहत काम करते हैं। डेटिंग ऐप्स पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लड़कियां युवाओं को चुनिंदा कैफे में लाती हैं। वहां मामूली खाने का बिल 20 हजार से 50 हजार रुपये तक बनाया जाता है। इस वसूली में लड़की को 15 से 20 प्रतिशत तक कमीशन दिया जाता है।
दिल्ली पुलिस अब इस गिरोह की उस फरार युवती की तलाश कर रही है जो युवाओं को हनीट्रैप में फंसाकर कैफे तक लाती थी। पुलिस ने आगाह किया है कि डेटिंग ऐप्स पर मिले किसी भी अनजान व्यक्ति से पहली बार मिलते समय हमेशा सार्वजनिक और सुरक्षित जगह का चुनाव करें। किसी के दबाव में आकर किसी भी नए या संदिग्ध कैफे में जाने से बचें।
मुखर्जी नगर की इस घटना ने उन युवाओं की आंखें खोल दी हैं जो वर्चुअल दुनिया के प्यार में पड़कर अपनी जान और जेब दोनों जोखिम में डाल रहे हैं।
#WATCH | Delhi: DCP, North-West District Akanksha Yadav says, ... On 1 November, Delhi Police received a distress call from a father reporting that his son had been detained at a café and Rs 26,000 was being demanded... In the incident, the victim, Zaid Ahmed, had met a woman… pic.twitter.com/o9reQjpxXW
— ANI (@ANI) November 4, 2026
ट्रंप की हार पर ईरान का तीखा हमला: तेहरान के चौराहे पर लगा वी विल किल ट्रंप का विवादित पोस्टर
देश में जारी हुआ 250 रुपये का खास सिक्का, जानिए क्या है इसकी खासियत और कैसे मिलेगा?
बिहार में क्राइम होता है, अपराध नहीं : सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर तेजस्वी का तीखा हमला
गुवाहाटी हत्याकांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, भागने की कोशिश में पुलिस की गोली का बना शिकार
WPL 2027 का बिगुल बजा: 14 जनवरी से शुरू होगा रोमांच, RCB बनाम MI के साथ होगा आगाज
राजौरी: भीषण आग से मची तबाही, होम डेकोर की दुकान में जलकर राख हुए 60 लाख
क्या हार्दिक के बाद सूर्यकुमार यादव होंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान? ट्रेड डील से मची हलचल
कुंठा और उद्दंडता से भरे हैं राहुल गांधी : BJP का तीखा पलटवार, संसद से भागने पर घेरा
क्लास बनी डांस फ्लोर: बच्चों के साथ टीचर के ठुमकों ने जीता इंटरनेट का दिल
मंदिरों पर विवादित बयान: AISA की नेहा बोरा के खिलाफ FIR की मांग, बीजेपी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना