पश्चिम बंगाल में 6 दिसंबर को नेशनल हाईवे-12 को जाम करने की धमकी के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर के इस ऐलान ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर नए विवाद को जन्म दे दिया है।
विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में NH-12 को 4 से 5 घंटे तक जाम करने की घोषणा की है। उन्होंने दावा किया है कि रेजिनगर से बहरामपुर तक के 30 किलोमीटर लंबे रास्ते को समर्थकों के जरिए रोक दिया जाएगा। इसमें कृष्णानगर, जलांगी और बर्दवान जैसे इलाकों से भी लोगों के जुटने की बात कही गई है।
कबीर का यह कार्यक्रम 6 दिसंबर को प्रस्तावित एक मस्जिद निर्माण से जुड़ा है, जिसे वे 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने की बरसी पर आयोजित कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह मस्जिद लगभग 87 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी, जिसमें 80 हजार लोग एक साथ नमाज पढ़ सकेंगे। उन्होंने इसे 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
बिहार BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि पश्चिम बंगाल में अब तुष्टीकरण और दंगाइयों को संरक्षण देने वाली राजनीति का दौर खत्म हो चुका है। सरावगी ने चेतावनी दी कि कानून को हाथ में लेने का प्रयास करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
सरावगी ने स्पष्ट किया कि हाईवे जाम कर आम जनता को बंधक बनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून तोड़ने वालों का अहंकार तोड़ने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह तैयार है। हुमायूं कबीर के बयान के बाद बेलडांगा और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।
*#WATCH | Patna, Bihar: On TMC MLA Humayun Kabir s NH-12 blockade threat, State BJP President Sanjay Saraogi says, Humayun Kabir and his masters should listen carefully with their ears wide open that the reign of the TMC government in West Bengal, which indulged in appeasement… pic.twitter.com/JPtySl7xM8
— ANI (@ANI) November 3, 2026
मधुबनी में खाकी दागदार: अवैध संबंध में पकड़े जाने पर ASI ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, एक की मौत
यूपी में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम?
रामायण का नया प्रोमो आउट: माता सीता के रूप में साई पल्लवी का दिव्य अवतार देख थम जाएंगी नजरें
बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं: सम्राट चौधरी के अजीबोगरीब बयान पर मचा सियासी बवाल
ऐसी अंग्रेजी तो अंग्रेजों ने भी नहीं सुनी होगी: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शिक्षकों का अतरंगी उच्चारण
पुणे की पिंक लाइन : महिला शक्ति और सौर ऊर्जा से लैस मेट्रो का आगाज
बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी 5 करोड़ की फिरौती
चक्रवाती तूफान मुरासु का तांडव: 120 KM की रफ्तार से आंध्र तट से टकराया, तटीय इलाकों में हाई अलर्ट
भारत से पंगा पड़ा भारी: 40 अरब डॉलर गंवा चुका कंगाल पाकिस्तान, अब व्यापार बहाली के लिए गिड़गिड़ाया
मुजफ्फरपुर में खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन में जोरदार धमाका, एक की मौत, कई घरों को नुकसान