बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान मुरासु अब विकराल रूप ले चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, यह गंभीर चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) में बदल गया है और तेजी से आंध्र प्रदेश के तटों की ओर बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, यह तूफान 2 नवंबर की रात 11:30 बजे से 3 नवंबर की सुबह 4 बजे के बीच तट से टकरा सकता है। इसका मुख्य केंद्र नेल्लोर और नरसापुर के बीच, ओंगोल के दक्षिण का इलाका बताया जा रहा है।
तट से टकराते समय हवा की गति 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जो झोंकों के साथ 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इस रफ्तार से पेड़ों के उखड़ने, बिजली के खंभे गिरने और कच्चे मकानों के क्षतिग्रस्त होने का बड़ा खतरा है। तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की गई है।
भारतीय सैटेलाइट INSAT-3DS ने मुरासु का भयावह रूप कैमरे में कैद किया है। 2 नवंबर की सुबह ली गई थर्मल इंफ्रारेड तस्वीरों में तूफान के आसपास घने और संगठित बादलों का विशाल समूह दिखाई दे रहा है। वैज्ञानिक इन्हीं तस्वीरों के जरिए तूफान की सटीक दिशा और उसकी तीव्रता पर पल-पल नजर रख रहे हैं।
तूफान के चलते आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। समुद्र की स्थिति को देखते हुए मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक समुद्र में न उतरने की सख्त हिदायत दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से पक्के घरों में रहने और मौसम विभाग की अपडेट्स के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।
The #Severe_Cyclonic_Storm “#Murasu” [Pronunciation: Murasu]” over Westcentral & adjoining Southwest Bay of #Bengal moved west-northwestwards with a speed of 22 kmph during past 06 hours and lay centered at 0830 hours IST of today, the 02nd #November, 2026 over the Westcentral… pic.twitter.com/WDow1zJ8Vd
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 2, 2026
तुम हिंदुत्व विरोधी, हमें मत सिखाओ दिवाली : दीया मिर्जा पर भड़कीं मुंबई की मेयर, BMC से किया ब्लैकलिस्ट
फ्लोरिडा विमान हादसा: 16 करोड़ का प्राइवेट जेट मिसाइल की तरह गिरा, पायलट के आखिरी शब्द सुनकर दहल जाएंगे आप
आसमान से गिरा मौत का गोला : फ्लोरिडा में हाईवे पर क्रैश हुआ बिजनेस जेट
पंजाब में आप को बड़ा झटका: 3 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल
मौत का जश्न: जब आत्माओं के स्वागत में सजी मेक्सिको की गलियां
पति को पीठ पर ढोना पड़ा, तब जागी व्यवस्था: सीएम के दखल के बाद दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल और आर्थिक मदद
कप्तानी में पास, बल्लेबाजी में फेल: श्रेयस अय्यर पर भड़के संजय मांजरेकर, दी कड़ी चेतावनी
फ्लोरिडा विमान हादसा: 35 हजार फीट की ऊंचाई पर मौत का भंवर , 76 सेकंड में जमीन से टकराया जेट
श्रेयस अय्यर की कप्तानी के मुरीद हुए गौतम गंभीर, सीरीज जीत के बाद कही बड़ी बात
बिना दुकानदार, बिना CCTV: नागालैंड की ईमानदारी की दुकानें जहां भरोसा ही है सबसे बड़ी पूंजी