कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी के इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी है कि क्या CJP भविष्य में राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन का औपचारिक हिस्सा बनेगी।
CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर इस समर्थन की घोषणा की। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए GYANU MUST GO का नारा दिया है। CJP का आरोप है कि SIR (सिस्टमेटिक इलेक्टोरल रोल) के जरिए मतदाताओं के नाम हटाकर लोकतंत्र को कमजोर किया जा रहा है। पार्टी ने इसे निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ बताते हुए चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है।
अपनी आधिकारिक चिट्ठी में CJP ने डॉ. भीमराव आंबेडकर और जवाहरलाल नेहरू के संवैधानिक मूल्यों का जिक्र किया है। पार्टी का स्पष्ट तर्क है कि आयोग का काम मतदान को सुगम बनाना है, न कि रोड़े अटकाना। CJP ने कहा कि वे उन सभी संगठनों के साथ खड़े रहेंगे जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
रैली को समर्थन जरूर दिया गया है, लेकिन INDIA ब्लॉक में शामिल होने पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। पार्टी नेतृत्व ने इस विषय पर अपने कार्यकर्ताओं से फीडबैक मांगा है। कार्यकर्ताओं से मिलने वाली राय ही तय करेगी कि क्या CJP आने वाले समय में विपक्षी गठबंधन के साथ औपचारिक राजनीतिक साझेदारी करेगी।
राहुल गांधी ने इस मार्च को किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का अभियान बताया है। उन्होंने छात्रों से अपील की है कि वे लाठीचार्ज के डर से पीछे न हटें। वहीं, विपक्षी दल 1 नवंबर की रैली से पहले ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पब्लिक महाभियोग कार्यक्रम की तैयारी कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से विपक्ष लगातार प्रदर्शन कर रहा है और राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंप चुका है।
अब सबकी निगाहें 1 नवंबर की रैली पर टिकी हैं कि क्या यह विपक्षी एकता सरकार और चुनाव आयोग पर दबाव बनाने में कामयाब हो पाएगी।
GYANU MUST GO!
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 28, 2026
The Cockroach Janta Party extends its support to the INDIA Bloc’s November 1 rally.
Nation above all! #JaiBhim #JaiHind pic.twitter.com/jbSsRQeHEw
सेना के लिए ड्रोन का दावा निकला फर्जी: छात्र सर्वेश के प्रोजेक्ट पर IDEX ने उठाई बड़ी उंगली
गुरुग्राम: ऐप पर ₹625 का किराया, ड्राइवर ने मांगे ₹1479; कैब में महिला इंजीनियर को बनाया बंधक
पुलिस-लाठियों से न डरें, दिल्ली चलो : राहुल गांधी की हुंकार, संविधान बचाने के लिए 1 नवंबर को महा-प्रदर्शन
क्या भुवनेश्वर कुमार का करियर है खतरे में? अजिंक्य रहाणे ने खराब फॉर्म पर तोड़ी चुप्पी
क्या रायन रिकल्टन की मां सिंगल हैं? क्रिकेट मैच में फैन का अजीबोगरीब पोस्टर वायरल
आपकी देन है, वरना खेती कर रहे होते : पवन सिंह ने मंच पर छुए मनोज तिवारी के पैर, भावुक होकर बयां किया पुराना नाता
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, अमित शाह का तंज- Ballot Box इस्तीफा दो
क्या यूपी में 40% विधायकों के कटेंगे टिकट? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने खोला चुनाव रणनीति का राज
प्रयागराज में जमीन के नीचे दफन खजाना : 3 ड्रमों में मिले 5 करोड़ से ज्यादा के नोट, दो भाई गिरफ्तार
क्या मंधाना और हरमनप्रीत के बीच सब ठीक नहीं? वायरल वीडियो ने खड़े किए सवाल