दिल्ली में बुधवार को बीजेपी ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत एक विशाल पदयात्रा निकाली। चांदनी चौक में लाल किला से टाउन हॉल तक निकली इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने किया। इस दौरान बीजेपी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) पर दिल्ली में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया।
राहुल गांधी पर रेखा गुप्ता का तीखा प्रहार पदयात्रा में शामिल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा कटाक्ष किया। उन्होंने राहुल पर तंज कसते हुए कहा, “देश के बागवान ने फूलों के गमलों में राहुल गांधी जैसे कांटे संभाल रखे हैं।” रेखा गुप्ता ने कांग्रेस की रणनीति को विफल बताते हुए कहा कि वे बार-बार राहुल गांधी को जनता पर थोपने की कोशिश कर रहे हैं, जो सफल नहीं हो रही है।
वोट चोरी के आरोपों को नकारा विपक्ष द्वारा चुनाव प्रक्रिया और ‘वोट चोरी’ को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर मुख्यमंत्री ने चुनौती दी। उन्होंने कहा कि देश में कोई एक व्यक्ति सामने आकर बताए कि उसका वोट चोरी हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के भरोसे का जिक्र करते हुए कहा कि लगातार तीन बार जनादेश यह साबित करता है कि लोकतंत्र में जनता का विश्वास किसके साथ है।
आरोप: उपद्रव से दिल्ली को किया जा रहा जाम दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने विपक्षी दलों पर दिल्ली की शांति भंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, जो लोग पहले प्रदर्शनों के नाम पर दिल्ली को जाम करते थे, वे अब हमारी सांकेतिक पदयात्रा का विरोध कर रहे हैं। मल्होत्रा ने जोर देकर कहा कि दिल्ली को दंगों और अराजकता की नहीं, बल्कि विकास और सुशासन की जरूरत है।
घुसपैठियों के मुद्दे पर मुखर बीजेपी पार्टी ने स्पष्ट किया कि उनकी राजनीति संविधान और लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर आधारित है। मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आरोप लगाया कि विपक्ष अवैध घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने पर साजिश रच रहा है। उन्होंने साफ कहा कि जनता ऐसी नकारात्मक राजनीति को कतई स्वीकार नहीं करेगी।
व्यापारिक संगठनों का मिला समर्थन चांदनी चौक के प्रमुख व्यापारियों और विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने इस पदयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। बीजेपी नेताओं ने दावा किया कि पदयात्रा के दौरान बाजार का कामकाज पूरी तरह सामान्य रहा, जो इस बात का सबूत है कि जनता विपक्ष के बहकावे में नहीं है।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, विनय सहस्रबुद्धे, दर्शना जरदोश और सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। बीजेपी ने इस पदयात्रा के जरिए दिल्ली की जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया है।
देश की जनता का संदेश साफ है... अराजकता नहीं, विकास चाहिए! 🇮🇳 #SaveDemocracyRemoveAnarchy
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) October 28, 2026
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा जनता का ये सैलाब... मोदी जी के विकास और सुशासन के संकल्प की बुलंद आवाज है। 📈🇮🇳 pic.twitter.com/wu5TT0baVg
WPL 2027: 15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, बनीं लीग की सबसे युवा खिलाड़ी
रावण पूरी तरह बुरा नहीं था : साई पल्लवी के बयान पर छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर दो फाड़ हुए फैंस
भारतीय सेना को मिली नई ताकत: अब लद्दाख की ठंड और कच्छ की गर्मी में भी बेधड़क चलेगा सिंधु ATV
UP चुनाव: 1 वोट की कीमत जानें , सपा-कांग्रेस की रार पर ओपी राजभर का संजय सिंह को करारा जवाब
IND vs NZ: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानें चौथे T20I की टाइमिंग और लाइव प्रसारण की पूरी जानकारी
असम में बाल विवाह के खिलाफ आर-पार की जंग: 500 से अधिक लोग सलाखों के पीछे
नागपुर में ढहा बीजेपी का किला: RSS के गढ़ में अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत
गूगल का नया वार: जेमिनी 4 कार्बन के साथ साइबर सुरक्षा की दुनिया में बड़ी हलचल
MLC चुनाव: सपा का प्रभु आशीर्वाद वाला दावा, भड़की BJP ने घेरा
करोड़ों का डायनासोर! नैनोटाइरेनस का यह कंकाल बना कोहिनूर , कीमत जान उड़ जाएंगे होश