कर्नाटक विधान परिषद (MLC) चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। शिक्षक और ग्रेजुएट कोटे की सभी 4 सीटों पर NDA गठबंधन ने जीत दर्ज की है, जिसके बाद भाजपा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर जमकर निशाना साधा है।
It’s Done Bro का तंज कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में डीके शिवकुमार को सीधे तौर पर घेरा। पोस्ट में लिखा गया, DK, It’s Done Bro. MLC चुनावों में NDA ने शिक्षकों और ग्रेजुएट कोटे की सभी 4 सीटें जीत ली हैं।
इस पोस्ट के साथ भाजपा ने शिवकुमार की एक पुरानी तस्वीर साझा की, जिसमें उनके सिर पर गेंदे के फूल रखे हैं। यह तस्वीर फरवरी 2023 की है, जब उन्होंने राज्य बजट के विरोध में प्रदर्शन किया था। भाजपा ने उस पुरानी तस्वीर का इस्तेमाल कर कांग्रेस नेता का मजाक उड़ाया।
BJP-JD(S) का क्लीन स्वीप इन नतीजों में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। बेंगलुरु टीचर्स कॉन्स्टिट्यूएंसी में बीजेपी समर्थित जेडी(एस) उम्मीदवार एपी रंगनाथ ने कांग्रेस के मौजूदा एमएलसी पुट्टन्ना को 908 वोटों से हरा दिया।
वहीं, नॉर्थ-ईस्ट टीचर्स सीट पर बीजेपी के मौजूदा एमएलसी नमोशी ने कांग्रेस के शरणप्पा मत्तूर को शिकस्त दी। यह नमोशी की पांचवीं जीत है। दिलचस्प बात यह है कि यह क्षेत्र कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का गढ़ माना जाता है, जहाँ भाजपा ने कांग्रेस को पछाड़ दिया है।
राहुल गांधी के बहाने जेडी(एस) का हमला कांग्रेस की इस हार के बाद जेडी(एस) ने राहुल गांधी के अक्सर लगाए जाने वाले ईवीएम (EVM) पर आरोपों की धज्जियां उड़ा दीं। जेडी(एस) युवा शाखा के अध्यक्ष निखिल कुमार स्वामी ने पूछा कि अब कांग्रेस किसके ऊपर दोष मढ़ेगी?
निखिल ने कहा, यहाँ कोई ईवीएम नहीं थी, राज्य की मशीनरी आपके पास है और चुनाव बैलेट पेपर से हुए हैं। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि क्या अब कांग्रेस अपनी हार के लिए पेपर चोरी का बहाना बनाएगी।
बेअसर रही कांग्रेस की रणनीति कांग्रेस इस चुनाव में अपनी इकलौती सीट बचाने के साथ-साथ अन्य सीटों पर जीत का दम भर रही थी। 23 अक्टूबर को बैलेट पेपर के जरिए हुए मतदान ने कांग्रेस के दावों की हवा निकाल दी है। इस हार ने राज्य सरकार की सक्रियता और जमीनी पकड़ पर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
DK, it’s done, bro! 😂
— BJP Karnataka (@BJP4Karnataka) October 28, 2026
NDA SWEEPS 4/4 Teachers’ and Graduates’ constituencies in the MLC elections! ✌️🪷 pic.twitter.com/RD8lDwpE3e
WWE रिंग में फिर गूंजेगी ‘यू कांट सी मी’ की गूंज: जॉन सीना की ब्लॉकबस्टर वापसी का ऐलान
रामायण का जलवा: लॉस एंजिलिस में फिल्म देख भावुक हुए दर्शक, रणबीर-यश की एक्टिंग की जमकर तारीफ
वैभव सूर्यवंशी के लिए बाहर होने का वक्त? दिनेश कार्तिक ने ईशान किशन की वापसी पर दिया बड़ा बयान
कर्जत में ‘पर्यावरण बनाम विकास’ की जंग: राज ठाकरे ने सरकार को दी खुली चुनौती
खेल जगत को गहरा सदमा: 3 बार के एशियाई पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का निधन
रामायण की पहली झलक: क्या रणबीर-साईं पल्लवी की फिल्म लॉर्ड ऑफ द रिंग्स को देगी टक्कर?
लॉस एंजिल्स में रामायण का भव्य वर्ल्ड प्रीमियर: रेड कार्पेट पर बढ़ा स्टार्स का जलवा
छठ पूजा 2026: दिल्ली होगी तैयार, 1400 से ज्यादा घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं का महा-इंतजाम
चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव: 135 किमी की रफ्तार से टकराया, कई राज्यों में हाई अलर्ट
Royal Enfield Himalayan 750 का टीजर आउट: एडवेंचर प्रेमियों के लिए आ रही है सबसे पावरफुल हिमालयन