महाराष्ट्र की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने जीशान सिद्दीकी को मुंबई इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, पार्टी ने उमेश पाटिल को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
बड़ी जिम्मेदारी का एहसास मुंबई एनसीपी अध्यक्ष बनने पर जीशान सिद्दीकी ने पार्टी आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। विधान परिषद सदस्य (MLC) जीशान ने इसे अपने और अपनी टीम के लिए बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि मुंबई में पार्टी के झंडे को बुलंद करना अब उनकी प्राथमिकता होगी।
वहिनी मां समान, पार्थ बड़े भाई जैसे नियुक्ति के बाद भावुक नजर आए जीशान ने नेतृत्व के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, सुनेत्रा वहिनी मेरे लिए मां की तरह हैं और पार्थ पवार हमेशा एक बड़े भाई की तरह मेरे साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।
वित्त मंत्रालय पर दावेदारी अध्यक्ष पद संभालते ही जीशान सिद्दीकी ने राजनीतिक रुख साफ कर दिया है। उन्होंने महायुति सरकार में वित्त मंत्रालय को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि यह विभाग हमेशा अजित पवार के पास रहा है और अब सुनेत्रा पवार इसे संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं।
गठबंधन में उम्मीदें जीशान ने भरोसा जताया कि महायुति गठबंधन के भीतर एनसीपी को वित्त विभाग जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर सभी को यही उम्मीद है। अपनी नई भूमिका के साथ जीशान सिद्दीकी अब मुंबई में पार्टी आधार को मजबूत करने के लिए सक्रिय हो गए हैं।
Mumbai, Maharashtra: On his appointment as Mumbai NCP President, NCP MLC and Mumbai president Zeeshan Siddique says, It is a very big responsibility that Sunetra Vahini, Vahini Sahab, and Parth Dada have given me under their leadership today by appointing me as the Mumbai… pic.twitter.com/gSCS3CX3XZ
— IANS (@ians_india) October 28, 2026
वो रॉकेट की तरह आगे बढ़ा... : अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी पर क्या बोले दिनेश कार्तिक?
न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा वनडे सीरीज से बाहर
इलाज के लिए जेब खाली, टिकट के लिए पैसे नहीं; टीटीई की दरियादिली ने जीता लोगों का दिल
IND vs NZ: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानिए चौथे टी20 की हर बड़ी डिटेल
चक्रवात अर्नब का तांडव: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं, जनजीवन अस्त-व्यस्त
ट्रंप का बड़ा ऐलान: वेनेजुएला बनेगा अमेरिका का 51वां राज्य?
यूपी बिजली बिल में पता गलत है? अब घर बैठे करें ऑनलाइन सुधार, जानें पूरी प्रक्रिया
रामायण का लॉस एंजिल्स में भव्य प्रीमियर: यश के रावण अवतार ने बटोरी सुर्खियां, रणबीर-साई की एक्टिंग पर मिली-जुली राय
पटना स्नातक सीट: नीरज कुमार की शानदार जीत और अनंत सिंह पर तंज- कहां हई रे गुंजन, ले जो मिठइया
स्पेन में भीषण रेल हादसा: हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर से 39 यात्रियों की मौत, मची चीख-पुकार